logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईरान में उलझा अमेरिका, आगे बढ़ा चीन; ड्रैगन की बढ़ी अर्थव्यवस्था

ईरान युद्ध के बीच में चीन की अर्थव्यवस्था में 2026 की पहली तिमाही में काफी तेजी देखने को मिली है, जबकि अमेरिका ईरान जंग में उलझा हुआ है।

China economy growth

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

एक तरफ अमेरिका जैसी आर्थिक महाशक्ति ईरान के साथ युद्ध लड़ने में उलझी हुई है और वेनेजुएला जैसे देशों के तेल भंडारों पर हड़पने में लगा है। दूसरी तरफ दुनिया की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश चीन लगातार अपनी जीडीपी बढ़ा रहा है। ईरान और यूक्रेन को सैन्य मदद दे रहे अमेरिका का सरकारी खडाना तेजी से खत्म हो रहा है। 

 

इस बीच चीन की अर्थव्यवस्था में 2026 की पहली तिमाही में तेजी आई है। चीन की अर्थव्यवस्था सालाना आधार पर पांच फीसदी की दर से बढ़ी है। गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। जनवरी-मार्च 2026 के आंकड़े अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर रहे और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दर्ज 4.5 फीसदी वृद्धि से भी अधिक हैं।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व PM, मंत्री, अधिकारी सब नपेंगे..., बालेन शाह ने नेपाल में ऐसा क्या किया?

अर्थशास्त्रियों ने क्या कहा?

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चीन, ईरान युद्ध के अल्पकालिक प्रभावों का सामना करने में सक्षम रहेगा। ईरान युद्ध फिलहाल दो हफ्तों के लिए थमा हुआ है। ईरान युद्ध दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतों को बढ़ा रहा है, महंगाई को बढ़ा रहा है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को प्रभावित कर रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: BBC में होगी बड़ी छंटनी, 2 हजार नौकरियां होंगी खत्म, क्यों लेना पड़ा फैसला?

 

हालांकि, दीर्घकाल में चीन के निर्यात की वैश्विक मांग जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस सप्ताह चीन के लिए 2026 की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 4.4 फीसदी कर दिया है। 


और पढ़ें