लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में सैन जोस डेल पाल्मार से करीब 5 किलोमीटर पूर्व में आया। भूकंप 107 किलोमीटर की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया।
इस तेज भूकंप के झटकों में इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। लोगों को घबराहट में अपने घरों एवं इमारतों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा। भूंकप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब पर हूतियों ने कर दिया हमला, क्या जंग में कूदेंगे तुर्की और पाकिस्तान?
नुकसान या घायलों की जानकारी नहीं
सैन होजे डेल पाल्मार कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक इलाका है। कोलंबिया के अधिकारियों ने नुकसान या घायलों की जानकारी तत्काल नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में पकड़ा गया हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, 7 महीने से थी तलाश
हालांकि, अमेरिकी सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने भूकंप की तीव्रता अलग तरह से मापी है। इसमें बताया है कि भूकंप 7.1 तीव्रता का आया। भूकंप आने के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।