logo

ट्रेंडिंग:

कंबोडिया में मिली डिजिटल अरेस्ट की फैक्ट्री, बना रखे थे फर्जी थाने और CBI ऑफिस

कंबोडिया में ऐसे सैकड़ों सेंटर पकड़े गए हैं जहां हजारों लोग डिजिटल अरेस्ट का काम कर रहे थे। इन सेंटरों पर फर्जी पुलिस स्टेशन और CBI के ऑफिस भी बनाए गए थे। 

fake scam centers

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट भारत के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर चिंता जताई थी क्योंकि देश के लोगों के डिजिटल अरेस्ट होने के चलते 54 हजार करोड़ रुपये ठग लिए गए। डिजिटल अरेस्ट में लोगों को सीबीआई, पुलिस जैसी एजेंसियों का डर दिखाया जाता है और उनसे पैसे लिए जाते हैं। अब कंबोडिया में ऐसे 200 सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है जिनके जरिए भारत समेत कई देशों में डिजिटल अरेस्ट का गिरोह चलाया जा रहा था। ऐसे ही एक सेंटर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें फर्जी सीबीआई ऑफिस, पुलिस के ऑफिस बनाए गए हैं और महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ-साथ अशोक स्तंभ का भी इस्तेमाल किया गया है।

 

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में कंबोडिया में ऐसी धोखाधड़ी करने वाले सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। कंबोडिया के एक वरिष्ठ मंत्री और कमीशन फॉर कॉम्बैटिंग ऑनलाइन स्कैम्स के चेयरपर्सन छाय सिनारिथ ने कहा है, 'हमने लगभग 190 जगहों पर चल रहे ऐसे सेंटरों को सील किया है।'

 

यह भी पढ़ें: पैसे ही नहीं, आपकी तस्वीरें तक दांव पर, कैसे ठगी का खेल, खेल रहे साइबर ठग?

 

इस कार्रवाई में 11 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और डिपोर्ट भी किया गया है। दरअसल, पिछले साल अमेरिका के कहने पर चीन ने एक चीनी मूल के फ्रॉड माफिया को निर्वासित किया था। इसके बाद से कई जगहों पर ऐसी कार्रवाई की जा रही हैं।

स्कैम सेंटरों पर क्या-क्या दिखा?

 

इन स्कैम सेंटरों पर अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं और फिल्मों के सेट की तरह उनमें फर्जी पुलिस स्टेशन, फर्जी सीबीआई दफ्तर और अन्य एजेंसियों के दफ्तर बनाए गए हैं। कंबोडिया की पुलिस ने कुछ कागज भी बरामद किए हैं जिनमें तरीके लिखे गए हैं कि अलग-अलग देशों के लोगों को कैसे ठगा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: फेक कॉल, CBI-पुलिस की धमकी और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें? एक्सपर्ट से समझिए

माय कैसिनो नाम की एक जगह पर जब कंबोडियाई पुलिस ने छापा मारा और इस गिरोह के मुखिया कहे जा रहे ली कुओंग को पकड़ा तब तक बाकी के लोग फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि कुल 1000 पुलिसकर्मी थे लेकिन वहां कम से कम 6 से 7 हजार लोग स्कैम से जुड़ा काम कर रहे थे ऐसे में उन्हें पकड़ा ही नहीं जा सका।

 

कुछ दिनों पहले थाईलैंड के अधिकारियों ने कंबोडिया बॉर्डर के पास बने एक ऐसे कंपाउंड में मीडिया का दौरा कराया था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे बॉर्डर के पास के इलाकों में ये स्कैम सेंटर बनाए जाते हैं और वहां से ठगी की जाती है। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वहां भी ऐसे फर्जी पुलिस स्टेशन और कागज पाए गए थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap