अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप
ने मंगलवार को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
को बहुत सख्त इंसान बताया। उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बारे में कहा कि वह शायद उनसे भी ज्यादा सख्त हैं। डोनाल्ड ट्रंप मनीला में मंगलवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे, तभी एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन देशों के साथ अमेरिका के बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मंच पर सनाए तकाइची के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी नजर आए। ट्रंप ने कहा कि वह तीनों नेताओं को लंबे समय से जानते हैं और सभी उनके दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि इससे मदद मिलती है। बात खत्म करते हुए ट्रंप बोले, 'हम भी ठीक हैं।' इस बयान का वीडियो व्हाइट हाउस ने जारी किया है।
मनीला में क्वाड नेताओं की बैठक
डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मनीला में हैं। ASEAN शिखर सम्मेलन के मौके पर क्वाड नेताओं की बैठक तय थी। यह दो साल में क्वाड नेताओं की पहली बैठक है।
पहले भी टफ निगोशिएटर बता चुके हैं ट्रंप
बैठक भारतीय समय के अनुसार मंगलवार दोपहर 3:45 बजे से हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप सबसे आखिर में मनीला पहुंचे हैं। इससे पहले जून में फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी की तारीफ की थी। तब उन्होंने उन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने टफ निगोशिएटर बताया था।