कब और कैसे मारी गोली? ट्रंप के खास चार्ली कर्क के हत्याकांड की हर बात
दुनिया
• UTAH COUNTY 11 Sept 2025, (अपडेटेड 11 Sept 2025, 7:35 AM IST)
अमेरिका की यूटा यूनिवर्सिटी में चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों में से एक थे। उनकी हत्या पर ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका के लिए डार्क मोमेंट है।

चार्ली किर्क। (Photo Credit: Social Media)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दिया है। चार्ली कर्क को यूटा में यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक इवेंट में गोली मारी गई। गोली लगने के बाद चार्ली को निजी गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
FBI डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
अमेरिका की जांच एजेंसियां अब भी असली हमलावर की धरपकड़ के लिए छानबीन कर रही हैं। जांच एजेंसियों के पास हमलावर की पहचान करने के लिए एकमात्र सबूत CCTV फुटेज है। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ने काले कपड़े पहने थे। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे 'राजनीतिक हत्या' बताया है।
यह भी पढ़ें-- कौन हैं सुशीला कार्की जिनका नाम नेपाल संकट के बीच अचानक से उछला?
कब-कैसे-क्या हुआ?
- कब हुआ: द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ली कर्क को बुधवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर गोली मारी गई थी।
- कहां हुआ: यूटा यूनिवर्सिटी में एक इवेंट के दौरान। चार्ली प्रेजेंटेशन दे रहे थे और उन्हें 20 मिनट ही हुए थे। चार्ली उस वक्त एक टेंट में बैठे थे और भाषण दे रहे थे।
- कैसे हुआ: चार्ली कर्क को एक ही गोली मारी गई। यूटा यूनिवर्सिटी ने CNBC को बताया कि गोली पास की एक बिल्डिंग से चली थी।
दावा- सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं थे
चार्ली कर्क टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। 31 साल के चार्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों में से एक थे। हालांकि, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि इतने बड़े इवेंट में सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं थे।
CNN के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्र समीर मैसी अपने आईफोन में चार्ली कर्क के भाषण को रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। समीर ने इसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैंने टेबल पर उनका खून देखा। उन्हें गोली लगते देखा। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागते देखा। लोगों को एक-दूसरे पर गिरते देखा। यह सब डरावना था।'
इवेंट में मौजूद जेरेमी और एमी किंग ने CNN को बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की खासी कमी थी। एमी किंग ने कहा, 'मैंने चारों ओर देखा और वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। हम सीधे अंदर चले गए। मेरे पास टिकट था। किसी ने मेरा टिकट चेक नहीं किया। हम दरवाजे से अंदर गए और कुछ छात्रों के बीच से होते हुए आगे की पंक्ति तक पहुंच गए।'
जेरेमी ने कहा कि चार्ली कर्क की सिक्योरिटी टीम हर वक्त भीड़ पर नजर रख रही थी लेकिन इस कार्यक्रम में कोई भी आ सकता था। उन्होंने कहा, 'सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत ऐक्शन लिया। जब वह नीचे गिरे तो गार्ड्स ने तुरंत उन्हें घेर लिया।'
यूनिवर्सिटी के पुलिस चीफ जेफ लॉन्ग ने बताया कि इस इवेंट में 3 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे और 6 अफसर सुरक्षा में तैनात थे। उन्होंने बताया कि भीड़ में सादे कपड़ों में भी पुलिस के लोग मौजूद थे। साथ ही चार्ली की सिक्योरिटी टीम भी थी जो हर वक्त उनके साथ थी।
यह भी पढ़ें-- तोड़फोड़, आगजनी के बाद शांत होगा नेपाल? पूरे देश में लागू हुआ कर्फ्यू
ट्रंप बोले- यह अमेरिका के लिए 'डार्क मोमेंट'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले उनकी मौत की पुष्टि की थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'चार्ली कर्क का निधन हो गया है। अमेरिकी युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी, खासकर मैं, उन्हें प्यार और सम्मान देता था और अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं।'
"The Great, and even Legendary, Charlie Kirk, is dead. No one understood or had the Heart of the Youth in the United States of America better than Charlie. He was loved and admired by ALL, especially me, and now, he is no longer with us. Melania and my Sympathies go out to his… pic.twitter.com/aM8Pz3TKml
— The White House (@WhiteHouse) September 10, 2025
इसके बाद ट्रंप ने उनकी मौत पर दुख और गुस्सा भी जारी किया। उन्होंने कहा, 'मैं यूटा के एक कॉलेज में चार्ली कर्क की जघन्य हत्या से दुख और गुस्से से भर गया हूं। चार्ली ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज रात वे सभी जो उन्हें जानते और प्यार करते थे, सदमे और डर में हैं।'
President Trump shares a message on the assassination of Charlie Kirk.
— The White House (@WhiteHouse) September 11, 2025
“I ask all Americans to commit themselves to the American values for which Charlie Kirk lived & died. The values of free speech, citizenship, the rule of law & the patriotic devotion & love of God.” pic.twitter.com/3fBSgs4Zxa
ट्रंप ने 4 मिनट का वीडियो जारी कर कहा कि यह अमेरिका के लिए एक 'डार्क मोमेंट' है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर उस शख्स को ढूंढेगी जो इस तरह के अत्याचार और राजनीतिक हत्याओं में शामिल है।
यह भी पढ़ें-- बवाल के बाद चर्चा में हैं बालेंद्र शाह, क्या यही बनेंगे नेपाल के PM?
हमलावर की तलाश जारी
चार्ली कर्क को गोली मारने के शक में FBI ने एक शख्स को हिरासत में लिया था। उसे पूछताछ कर छोड़ दिया गया। जांच एजेंसियों के पास हमलावर से जुड़ी कोई खास जानकारी अब तक हाथ नहीं लगी है। सिर्फ CCTV फुटेज ही है, जिसमें संदिग्ध हमलावर नजर आ रहा है।
The subject in custody has been released after an interrogation by law enforcement. Our investigation continues and we will continue to release information in interest of transparency https://t.co/YXsG6YpFR5
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) September 10, 2025
यूटा पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट के कमिश्नर ब्यू मेसन ने कहा कि जांच एजेंसियों के पास इस समय केवल कैमरे की फुटेज ही है। उन्होंने कहा, 'संदिग्ध के बारे में हमारे पास जो एकमात्र जानकारी है, वह परिसर में CCTV से ली गई है। हमारे पास वह मौजूद है। हम उसको एनालाइज कर रहे हैं लेकिन यह CCTV कैमरे की फुटेज है, इसलिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसकी क्वालिटी कैसी होगी।'
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के पास संदिग्ध के बारे में सिर्फ यही जानकारी है कि उसने 'काले कपड़े' पहन रखे थे। उन्होंने बताया कि चार्ली कर्क पर गोली बहुत दूर से शायद किसी छत से चलाई गई थी।
“This incident occurred with a large crowd around. There was one shot fired and one victim… we do believe this was a targeted attack.”
— Josh Breslow (@JoshBreslowTV) September 10, 2025
Beau Mason, commissioner of #Utah Department of Public Safety gives update on Charlie Kirk assassination. @livenowfox pic.twitter.com/ftzS7Cfcb5
चार्ली कर्क की हत्या हुए कई घंटे हो गए हैं लेकिन अब तक हमलावर पकड़ में नहीं आया है। FBI ने हमलावर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए एक टिपलाइन जारी की है।
यह भी पढ़ें-- दुनिया खिलाफ, किम जोंग ने कैसे संभाली उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था?
बाइडेन-ओबामा ने भी की निंदा
चार्ली कर्क की हत्या पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और बराक ओबामा ने भी निंदा की है। जो बाइडेन ने X पर लिखा, 'हमारे देश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इसे अभी खत्म होना चाहिए। जिल और मैं चार्ली कर्क के परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'
There is no place in our country for this kind of violence. It must end now. Jill and I are praying for Charlie Kirk’s family and loved ones.
— Joe Biden (@JoeBiden) September 10, 2025
बराक ओबामा ने भी इसकी निंदा करते हुए लिखा, 'हमें अभी तक यह नहीं पता है कि चार्ली की हत्या करने के पीछे का मकसद क्या था लेकिन इस तरह की घृणित हिंसा के लिए हमारे लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।'
We don’t yet know what motivated the person who shot and killed Charlie Kirk, but this kind of despicable violence has no place in our democracy. Michelle and I will be praying for Charlie’s family tonight, especially his wife Erika and their two young children.
— Barack Obama (@BarackObama) September 10, 2025
यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा, 'जांच चल रही है लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि जिसने भी यह किया है, हम उसे ढूंढेंगे, उस पर मुकदमा चलाएंगे और जवाबदेह ठहराएंगे।'
कौन थे चार्ली कर्क?
चार्ली कर्क अमेरिका के सबसे हाई प्रोफाइल कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और मीडिया पर्सनैलिटी में से एक थे। डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद में उनकी गिनती होती थी।
चार्ली TPUSA के को-फाउंडर थे। यह एक छात्र संगठन है जिसका मकसद लिबरल अमेरिकी कॉलेजों में कंजर्वेटिव विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है। उनके पिता आर्किटेक्ट थे। उन्होंने शिकागो के एक कॉलेज से पढ़ाई की लेकिन राजनीति में आने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।
चार्ली कर्क ने 2020 में 'The Maga Doctrine' किताब लिखी थी, जिसमें ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का भी जिक्र था। चार्ली और उनकी टीम ने पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
इस साल जनवरी में जब ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी तो इस कार्यक्रम में चार्ली भी मौजूद थे। ट्रंप उन्हें पसंद करते थे और चार्ली का व्हाइट हाउस आना-जाना लगा रहता था।
उन्होंने मिस एरिजोना रह चुकीं एरिका फ्रांत्ज्वे से 2021 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। चार्ली अपने कार्यक्रमों और पॉडकास्ट में राजनीतिक चर्चा करते थे।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap