logo

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में भारतीय की बेरहमी से हत्या पर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिक चंद्र नागमलैया की बेरहमी से हुई हत्या पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का मुकदमा चलाया जाएगा।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

अमेरिका के डलास में भारतीय मूल के नागरिक चंद्र नागमलैया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने पत्नी और बेटे के सामने ही नागमलैया के गर्दन काट दी थी। हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि अपराधी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया जाएगा।


नागमलैया की 10 सितंबर को हत्या हो गई थी। नागमलैया डलास में एक मोटल चलाते थे। इसी मोटल में काम करने वाले एक योर्दानिक कोबोस-मार्टिनेज ने उनकी हत्या कर दी थी। कोबोस-मार्टिनेज इसी मोटल में काम करता था।


कोबोस-मार्टिनेज क्यूबा का नागरिक था और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। उसे मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका था।

 

यह भी पढ़ें-- कब और कैसे मारी गोली? ट्रंप के खास चार्ली कर्क के हत्याकांड की हर बात

ट्रंप ने क्या कहा?

नागमलैया की मौत पर ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए दुख जताया। ट्रंप ने कहा, 'मुझे टेक्सास के डलास में एक चंद्र नागमलैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है। उनकी पत्नी और बेटे सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया। इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण और कार चोरी जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था लेकिन नाकाम जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे हमारी सरजमीं में वापस छोड़ दिया गया, क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में रखना नहीं चाहता था।'

 


ट्रंप ने आगे कहा, 'निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर जार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई लोग अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जिस अपराधी को हमने हिरासत में लिया है, उस पर मुकदमा चलाया जाएगा। उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें-- क्लीनिक में महिला डॉक्टर ने किया ओरल सेक्स, लाइसेंस हुआ सस्पेंड

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि यह घटना डलास के सैमुएल बुलेवार्ड में स्थित डाउनटाउन सूइट्स मोटल में 10 सितंबर की सुबह हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 37 साल के योर्दानिक कोबोस-मार्टिनेज ने पत्नी और बेटे के सामने नागमलैया की हत्या कर दी थी। 


पुलिस ने बताया कि मोटल में वॉशिंग मशीन टूटी हुई थी और इसी बात पर नागमलैया और कोबोस-मार्टिनेज के बीच झगड़ा शुरू हो गया। 


CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नागमलैया ने कथित तौर पर कोबोस-मार्टिनेस और उसकी महिला कलीग को मोटल के कमरे की सफाई के दौरान वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने को कहा था। इसी बात पर कोबोस-मार्टिनेज नाराज हो गया। 


मोटल के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कोबोस-मार्टिनेस उसके बाद कमरे से बाहर निकलता है और फिर नागमलैया पर कुल्हाड़ी से हमला कर देता है। मोटल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि कोबोस-मार्टिनेज ने मोटल के ऑफिस तक नागमलैया का पीछा किया।


पुलिस ने बताया कि नागमलैया का मोबाइल फोन और की-कार्ड निकाल लिया और फिर तब तक हमला करता रहा है जब तक कि सिर उसके धड़ से अलग नहीं हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद कोबोस-मार्टिनेस ने सिर को पार्किंग में दो बार लात मारी, फिर उसे उठाकर कूड़ेदान में डाल दिया। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap