अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन के साथ उनके संबंधों से साफ इनकार कर दिया। मेलानिया ने पहली बार एपस्टीन से नाम जोड़े जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। मेलानिया ने कहा कि इस एपस्टीन के साथ उनका नाम सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।
गुरुवार को व्हाइट हाउस में मेलानिया ट्रंप ने इस बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं और मुझे बदनाम करने की साजिश है। मेलानिया ने आगे कहा, 'मुझे बदनाम करने के लिए मेरा नाम जेफ्री एपस्टीन से जोड़ने वाले झूठ अब यहीं खत्म हो जाने चाहिए।'
यह भी पढ़ें: युद्धविराम के बाद भी ईरान को मिली धमकी! अब क्या बोल गए ट्रंप?
अफवाहों को बताया साजिश
मेलानिया ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन और उनके करीबी सहयोगी के साथ उनका नाम जोड़े जाने को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे बारे में झूठ बोलने वाले लोगों में कोई नैतिकता, विनम्रता और सम्मान का भाव नहीं है। मुझे उनकी अज्ञानता पर आपत्ति नहीं है लेकिन मैं मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की उनकी कोशिशों को सिरे से खारिज करती हूं।'
कानूनी लड़ाई की तैयारी
मेलानिया ने बताय कि उन्होंने अपने वकीलों के साथ मिलकर इन आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी है और इसमें उन्हें सफलता भी मिली है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी संसद से अपील की कि एपस्टीन के पीड़ितों के लिए सार्वजनिक सुनवाई कराई जाए ताकि वे खुलकर अपनी बात रख सकें।
यह भी पढ़ें: पूर्व PM नफ्ताली बेनेट की हत्या की साजिश नाकाम, ईरान ने इजरायली को दी थी सुपारी
एपस्टीन के साथ सेम सर्कल में
मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन और उनकी करीबी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल से दोस्ती या करीबी संबंधों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका एपस्टीन या उनकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ कभी कोई संबंध नहीं था। हालांकि, उन्होंने माना कि वह न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा के कुछ प्रोग्राम्स में एक ही सर्कल में मौजूद रहे थे। मेलानिया ने मैक्सवेल को भेजे ईमेल के जवाब को नॉर्मल बातचीत बताया। मेलानिया ट्रंप ने कहा कि एप्सटीन के साथ उनके संबंधों की अफवाह को अब यहीं विराम लग जाना चाहिए।