logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जब तक पकड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं', गोल्डी बराड़ के पीछे पड़ी FBI

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गोल्डी बराड़ का पीछा करने की बात कही है। एजेंसी का कहना है कि जब तक उसे पकड़ा नहीं लिया जाता है तब तक उसका पीछा जारी रहेगा।

goldy brar

आतंकी गोल्डी बराड़। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अमेरिका की एफबीआई ने उसे 10 मोस्ट वांटेड भगोड़े की सूची में शामिल किया है। अगर कोई उसकी गिरफ्तारी में मदद करता है तो उसे अमेरिकी एजेंसी एक मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम देगी। गोल्डी बराड़ अमेरिका के अलावा कनाडा में भी मोस्ट वान्टेड है। 

 

गोल्डी बराड़ को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी माना जाता है। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी शामिल रहा है। अमेरिकी एजेंसियों का आरोप है कि गोल्डी बराड़ कनाडा और अमेरिका में ड्रग तस्करी, जबरन वसूली और हत्याओं में भी शामिल था। कनाडा के पिनीपेग में हुई सुखदूल सिंह गिल की हत्या में भी गोल्डी बराड़ वांछित है। 

 

यह भी पढ़ें: UAE-सोमालिया में बिगड़े रिश्ते, अफ्रीका में कैसे उलटी पड़ी अबू धाबी की रणनीति?

 

कनाडा ने उस पर 2.5 लाख डॉलर का अलग से इनाम घोषित कर रखा है। कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड की सूची में भी शामिल है। अमेरिका और कनाडा की एजेंसिया एक साथ मिलकर उसकी तलाश में जुटी हैं। 

'जब तक पकड़ नहीं लेंगे तब तक तलाश जारी रहेगी'

इनसाइड द एफबीआई पॉडकास्ट में एफबीआई के लॉस एंजिल्स के असिस्टेंट डायरेक्टर इनचार्ज पैट्रिक ग्रैंडी ने कहा कि गोल्डी बराड़ की तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक उसे पकड़कर अमेरिकी अदालत में उस पर मुकदमा नहीं चला दिया जाता है। ग्रैंडी ने बराड़ पर दुनियाभर में लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। 

लोगों से जानकारी देने की अपील

पैट्रिक ग्रैंडी ने लोगों से गोल्डी बराड़ के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'हम टिप्स और लीड्स को बहुत गंभीरता से लेते हैं। लोग हमें गोपनीय जानकारी दे सकते हैं। हम उनकी पहचान को गोपनीय रखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध पर US ने फूंक डाले 4830 करोड़ डॉलर, 1.5 लाख करोड़ और मांग रहे ट्रंप

कौन है गोल्डी बराड़, अपराध की दुनिया में कैसे आया? 

32 वर्षीय गोल्डी बराड़ पंजाब में दहशत का पर्याय है। पंजाब के अलावा कनाडा और अमेरिका में कई वारदातों में शामिल रहा है। उसका असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। साल 2017 में वह स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया। इसके बाद वहीं से संगठित अपराध को अंजाम देने लगे। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वह दुनियाभर में सुर्खिया बना। 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भी गोल्डी बराड़ पर लगा। 

 

भारत सरकार ने उसे 2024 से आतंकवादी घोषित कर रखा है। अमेरिका उस पर जबरन वसूली, ड्रग ट्रैफिकिंग, टारगेट किलिंग और किडनैपिंग जैसे आरोप लगाता है। 10 अक्टूबर 2020 को चंडीगढ़ में सिटी एम्पोरियम मॉल के बाहर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ कीी हत्या कर दी गई थी। इसी घटना के बाद गोल्डी ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था।


और पढ़ें