logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UAE-सोमालिया में बिगड़े रिश्ते, अफ्रीका में कैसे उलटी पड़ी अबू धाबी की रणनीति?

सोमालिया और यूएई के बीच बिगड़े राजनयिक संबंध चर्चा में हैं। जानें क्यों मोगादिशु ने अबू धाबी पर संप्रभुता के उल्लंघन और क्षेत्रीय दखल के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Somalia–UAE relations

सोमालिया और यूएई के बीच बिगड़े रिश्ते। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोमालिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच राजनयिक संबंध बिगड़ चुके हैं। मोगादिशु ने 72 घंटे में यूएई के राजदूत को देश के निकालने का आदेश दिया था। हालांकि उससे पहले ही अबू धाबी ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया। यूएई ने सोमालिया के कदम की निंदा की और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं।  

 

बता दें कि अफ्रीकी महाद्वीप में सोमालिया इकलौता देश नहीं है, जिसने यूएई से अपने राजनयिक संबंध तोड़े हैं। इससे पहले सूडान, अल्जीरिया और इरिट्रिया भी ठीक ऐसे ही कदम उठा चुके हैं। सोमालिया समेत इन सभी देशों के आरोप भी एक जैसे है। दरअसल, हॉर्न ऑफ अफ्रीका में यूएई पैसे और सैन्य दखल से अपना प्रभाव बढ़ाने में जुटा है। लाल सागर के अफ्रीका छोर पर अबू धाबी अपने बंदरगाह नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। समझते हैं कि यूएई ने कहां-कहां दखल दिया है? इन अफ्रीकी देशों से संबंध क्यों बिगड़े? 

 

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध पर US ने फूंक डाले 4830 करोड़ डॉलर, 1.5 लाख करोड़ और मांग रहे ट्रंप

सोमालिया ने क्या आरोप लगाया?

सोमालिया का आरोप है कि अबू धाबी उसकी संप्रभुता का खुला उल्लंघन कर रहा है। सोमाली राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने आरोप लगाया कि अबू धाबी केंद्रीय सरकार की जगह क्षेत्रीय प्रशासन का समर्थन करता है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अबू धाबी ने बिना इजाजत उसके यहां मिलिट्री फैसिलिटी का निर्माण किया। केंद्रीय सरकार के अधीन काम न करने वाली सेनाओं को समर्थन किया। क्षेत्रीय प्रशासन को आर्थिक और सियासी मदद पहुंचाई।

सोमालिया के आरोपों पर UAE क्या बोला?

संयुक्त अरब अमीरात ने सोमालिया के आरोपों का खंडन किया और उसके कदम की निंदा की। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोगादिशु का रुख दुश्मनी भरा है। यह गैर-जिम्मेदाराना रुख आपसी रिश्तों और दोनों देशों के बीच सहयोग की नींव को कमजोर करता है।

UAE और सोमालिया में क्यों बिगड़े रिश्ते?

सोमालिया और यूएई के बीच तनाव पिछल कई महीनों से चल रहा है। इसी साल जनवरी में सोमालिया सरकार ने यूएई के साथ सभी पोर्ट, सिक्योरिटी और डिफेंस डील को रद्द कर दिया था। जवाब में यूएई ने राजधानी मोगादिशु स्थित अपना दूतावास बंद कर दिया। वहां से कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया था।

 

सोमालिया के केंद्रीय सरकार के डील रद्द करने के फैसले को पुंटलैंड, जुब्बालैंड और सोमालीलैंड ने नहीं माना। ये तीनों ही क्षेत्र सोमालिया के हैं, लेकिन अपनी स्वतंत्रता का दावा करते हैं। सभी के रिश्ते अबू धाबी के साथ बेहतर है। एक बयान में पुंटलैंड प्रशासन ने कहा कि यूएई की डीपी वर्ल्ड के साथ उसका बोसासो पोर्ट डील बिल्कुल वैध है। दूसरी तरफ सोमालीलैंड का बरबेरा पोर्ट भी दुबई की डीपी वर्ल्ड ऑपरेट करती है। सोमालिया की आपत्ति के बावजूद कंपनी ने अपने हाथ पीछे नहीं खींचे।

 

जुब्बालैंड का किस्मायो पोर्ट को भी यूएई की एडी पोर्ट्स ग्रुप ने विकसित किया है। वहीं इसे ऑपरेट भी करता है। सोमालिया का आरोप है कि यह तीनों पोर्ट्स उसकी राष्ट्रीय संपत्ति हैं। यूएई के समझौते कानूनी रूप से अवैध है। सोमालिया का एक आरोप यह भी कि 2025 में सोमालीलैंड को इजरायल की मान्यता मिलने के पीछे भी अबू धाबी का हाथ था।

इरीट्रिया से भी तनाव, वजह क्या?

इरीट्रिया और यूएई के बीच रिश्ते भी बेहतर नहीं है। इरीट्रिया के विदेश मंत्री का आरोप है कि अबू धाबी पूरे अफ्रीका में पोर्ट साम्राज्यवाद फैलाने में जुटा है। दोनों देशों के बीच पहले रिश्ते बेहतर थे। 2016 में अबू धाबी ने इरिट्रिया के असाब पोर्ट में एक सैन्य अड्डा भी बनाया। इसी साल यूएई ने इरीट्रिया के दहलक द्वीपसमूह पर एक सैन्य अड्डा बनाने की पेशकश की। बाद में पता चला कि यह मिलिट्री बेस इजरायल के साथ साझा किया जाना है। इसी बात पर इरीट्रिया ने यूएई की पेशकश को ठुकारा दिया।

कैसे उल्टी पड़ रही रणनीति?

यूएई के डीपी वर्ल्ड और एडी पोर्ट्स कंपनियों ने अफ्रीका में अपना जाल बिछा रखा है। सोमालिया, मिस्र, सोमालीलैंड और तंजानिया में उसकी कंपनियां कई पोर्ट्स का संचालन करती हैं। उसकी रणनीति हॉर्न ऑफ अफ्रीका और लाल सागर के एक छोर में स्थित पोर्ट पर अपनी पकड़ को मजबूत करना है, ताकि वैश्विक व्यापार में यूएई का दखल बना रहे। हालांकि उसकी यह रणनीति उल्टी पड़ रही है। जिबूती में भी दुबई की डीपी वर्ल्ड एक पोर्ट का कामकाज संभालती थी, लेकिन 2018 में जिबूती ने यह समझौता रद्द कर दिया। 2022 में सूडान भी यूएई के एडी पोर्ट्स ग्रुप के साथ हुए समझौते को रद्द कर चुका है। इसके तहत लाल सागर में एक नया पोर्ट विकसित किया जाना था।

 

यह भी पढ़ें: तुर्की और इंडोनेशिया के बीच बढ़ता रक्षा सहयोग भारत के लिए क्यों चिंताजनक?

सूडान और अल्जीरिया ने भी रिश्ते तोड़े

सूडान ने साल 2025 में यूएई के साथ अपने संबंधों को तोड़ा था। उसने अबू धाबी पर अर्धसैनिक बल आरएसएफ को समर्थन, हथियार और आर्थिक मदद देने का आरोप लगाया था। आरएसएफ पर सूडान में मानवसंहार करने का भी आरोप है। पिछले चार साल से सूडान गृह युद्ध की आग में झुलस रहा है। 

 

इसी साल 10 सितंबर को अल्जीरिया ने यूएई के साथ राजनयिक संबंधों को तोड़ने की घोषणा की। 48 घंटे में यूएई के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया। अल्जीरिया की सरकार ने यूएई पर शत्रुतापूर्ण काम करने का आरोप लगाया। अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने ने नाम लिए बगैर यूएई पर माली, सूडान, लीबिया में अस्थिरता फैलाने का आरोप मढ़ा। इतना ही नहीं अल्जीरिया ने अपना एयरस्पेस भी यूएई के विमानों के लिए बंद कर दिया। 


और पढ़ें