logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US में बीवी की हत्या करके हुआ फरार, FBI भी नहीं पकड़ पाई, अब 9 करोड़ का इनाम

2015 में मैरीलैंड के एक डोनट शॉप में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले भद्रेशकुमार पटेल की तलाश तेज हो गई है। FBI ने अब उसकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को लगभग 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम देने की घोषणा की है।

Bhadreshkumar Patel

भद्रेशकुमार पटेल, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल भारतीय मूल के भगोड़े भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। करीब 11 साल पहले अपनी पत्नी पलक पटेल की हत्या कर फरार हुए भद्रेशकुमार पर अब इनाम की राशि को 2 करोड़ से बढ़ाकर लगभग 9 करोड़ कर दिया गया है।

 

अधिकारियों का कहना है कि यह बड़ी राशि इसलिए रखी गई है ताकि दुनिया के किसी भी कोने से अगर कोई उसे पहचानता हो, तो वह सामने आए और पलक पटेल को न्याय मिल सके। जांच एजेंसी के मुताबिक, भद्रेशकुमार ने अपनी पत्नी की हत्या बेहद क्रूरता के साथ किया था और तब से ही वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 जहाजों मार गिराया, अमेरिका का बड़ा दावा

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 12 अप्रैल 2015 की है। मैरीलैंड के हनोवर में स्थित एक डोनट शॉप में भद्रेशकुमार और उसकी पत्नी पलक नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पलक भारत वापस लौटना चाहती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई। जब पलक अपने परिवार से फोन पर बात कर रही थी, तब भद्रेशकुमार उसे किचन के पीछे वाले हिस्से में ले गया और वहां किसी भारी चीज से वार कर उसकी जान ले ली।

 

दुकान में मौजूद ग्राहकों को तब शक हुआ जब काउंटर पर कोई ऑर्डर लेने नहीं आया। पुलिस के पहुंचने पर पलक की बॉडी को किचन से बरामद किया गया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को आखिरी बार साथ में किचन की तरफ जाते देखा गया था।

हत्या के बाद कैसे भागा आरोपी?

जांच में पता चला कि हत्या करने के बाद भद्रेशकुमार तुरंत अपने अपार्टमेंट गया, वहां से कैश और कुछ सामान लिया और टैक्सी से न्यू जर्सी के एक होटल पहुंच गया। वहां वह बिना किसी सामान के सुबह करीब 3 बजे चेक-इन हुआ और कुछ घंटों बाद चेक-आउट कर दिया। उसे आखिरी बार नेवार्क पेन स्टेशन पर देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर झूठ फैला रहा अमेरिका? सीक्रेट प्लान सामने आ गया

 

पलक पटेल की उम्र उस समय केवल 21 साल थी और वह एक टीचर बनना चाहती थी। पुलिस का कहना है कि अब तक 300 से ज्यादा सुरागों पर काम किया जा चुका है लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया। FBI को उम्मीद है कि इनाम की यह बड़ी राशि इस केस में कोई नया मोड़ लाएगी और आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Related Topic:#International News

और पढ़ें