logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 जहाजों मार गिराया, अमेरिका का बड़ा दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जहाजों को तबाह करने का एक वीडियो जारी किया है। मिसाइल हमलों में विमान ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं।

US Attack

अमेरिकी नौसेना। Photo Credit: US Navy

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछाने वाले ईरानी जहाजों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की कार्रवाई में जहाजों को तबाह किया है। ईरान के जहाज वहां मंडरा रहे थे, जहां से ईरान ने नाकेबंदी की है। ईरान अब नहीं चाहता है कि कोई भी विमान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरे। यहां से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल गुजरता है। 

अमेरिका को डर था कि ईरान इस रास्ते में बारूदी सुरंगे बिछाकर तेल की सप्लाई रोक सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही आदेश दिया था कि अगर ईरान ने कोई खदान बिछाई है तो उसे तुरंत हटानी होगी, वरना ईरान पर ऐसा हमला होगा जो पहले कभी नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें: 12 दिन, 1700 से ज्यादा ड्रोन हमले, UAE को तबाह करने से ईरान को क्या मिलेगा?

क्यों अमेरिका ने हमला किया?

अमेरिकी सेना ने इन जहाजों पर हमला किया और कुछ जहाजों के तबाह होने का वीडियो भी जारी किया है। डोनाल्ड  ट्रंप ने कहा कि अभी तक कोई खदान नहीं बिछी है, लेकिन सावधानी के तौर पर ये जहाज नष्ट किए गए हैं। ईरान ने कहा कि वह इलाके के तेल निर्यात को रोक देगा और दुश्मनों को एक भी लीटर तेल भी हासिल नहीं होने देगा। 

 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन फ्यूरी से ईरान के खिलाफ युद्ध में कैसे मिलेगी जीत? अमेरिका ने बता दिया

12 दिनों की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के 12 दिन हो चुके हैं। तीन तरफ से भीषण हमले हो रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान पर ऐसा हमला होगा, जैसा कभी नहीं हुआ है। ईरान ने खाड़ी के देशों में हमले किए लेकिन लेबनान और इजरायल के हमलों से कई ईरानी नागरिक मारे गए। जंग में सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। ईरान, इजरायल समेत 8 देशों पर मिसाइलों से बम बरसा रहा है। ईरान में अब तक 1200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ईजरायल में भी 9 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। 

 


और पढ़ें