logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईरान के दो शहरों में धमाके, भयानक आग लगी; अब तक क्या पता चला?

ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी का माहौल जारी है। अमेरिका ने 50 से अधिक फाइटर जेट को मध्य पूर्व भेजा है। इस बीच ईरान के दो शहरों में धमाके और आगजनी की खबर आ रही है।

Iran News

आसमान में उठता धुआं। (Photo Credit: X/@Muhamma22474285)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी तेहरान और दक्षिणी शहर शिराज में धमाकों की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में धुएं का गुबार आसमान में दिखाई पड़ रहा है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक तेहरान प्रांत के परंद में एक आवासीय इलाके में आग लगने की खबर है। वहीं शिराज शहर में एक पहाड़ी के पास धमाका हुआ है। हालांकि धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।

 

 

 

 

ईरान की सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने बताया कि तेहरान के करीब परंद नदी के तट पर सरकंडों को किसी ने आग के हवाले कर दिया है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। यह इलाका सैन्य और रणनीतिक स्थलों के बेहद करीब है।

ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान की सेना फारस की खाड़ी पर सैन्य अभ्यास करने में जुटी है। मंगलवार को अस्थायी तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान किया। यह कई वर्षों में पहली बार है जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किया है। दुनियाभर का करीब 20 फीसद तेल का आवागमन यही से होता है। 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में नई शुरुआत, ओम बिरला ने तारिक रहमान को दिया पीएम मोदी का न्योता

जल्द हमला कर सकता है अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता हो चुकी है। ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर राजी है, लेकिन मिसाइल कार्यक्रम और संवर्धित यूरेनियम सौंपने से साफ इनकार कर दिया है। ईरान का यह रुख अमेरिका की इच्छा के विपरीत है। अब कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध बहुत जल्दी शुरू हो सकता है।

 

 

 

उम्मीद से भी भयानक होगा हमला: रिपोर्ट

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका अबकी ईरान के खिलाफ कई हफ्तों तक सैन्य अभियान चलाएगा। उम्मीद है कि ये अमेरिका और इजरायल का संयुक्त अभियान होगा। यह पिछले साल के 12 दिनों के संघर्ष से बड़ा और उम्मीद से अधिक व्यापक होगा। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी का दावा है कि आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90 फीसद तक है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानियों ने चूं तक नहीं की, इमरान खान के लिए इन खिलाड़ियों ने उठाई आवाज

 

 

उधर, इजरायल डिफेंस फोर्सेज के पूर्व मुखिया अमोस यादलिन का कहना है कि टकराव जल्द शुरू हो सकता है। हम पहले की तुलना में कहीं अधिक करीब हैं, लेकिन मैं आपको याद दिला दूं कि कोई महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध में नहीं उतर जाती। इसके लिए कूटनीतिक मार्ग अपनाना पड़ता है।

 


और पढ़ें