logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किस एजेंडे के साथ इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर गए PM मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिन के लिए तीन देशों के दौरे के पहले पड़ाव इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। इंडोनेशिया के बाद PM मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जाएंगे।

PM Modi 3 nation visit agenda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, Photo Credit: PMOIndia/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से छह दिनों के तीन देशों के अहम विदेश दौरे पर निकल गए हैं। उनकी यात्रा की शुरुआत इंडोनेशिया से हुई, जहां जकार्ता एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। इस यात्रा को भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति' और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

दौरा शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा भारत के 'महासागर विजन' को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह मुक्त, खुले और सभी को साथ लेकर चलने वाले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को भी दिखाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान तीनों देशों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा। इसके अलावा व्यापार, रक्षा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी खास फोकस किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 'नए दुश्मन की तलाश में इजरायल', क्या तुर्की अगला निशाना? बयानबाजी से बढ़ी टेंशन

इंडोनेशिया में रक्षा, खनिज और डिजिटल साझेदारी पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता रक्षा सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वास्थ्य, दवा उद्योग और दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

बैठक में भारत, इंडोनेशिया के सैन्य अधिकारियों को NDA और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में ट्रेनिंग देने की योजना पर भी बातचीत करेगा। इसके साथ ही भारत के UPI और इंडोनेशिया के QRIS डिजिटल पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने की दिशा में भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार करना आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: खामेनेई के जनाज़े में 3 बेटे पहुंचे, मोजतबा गायब; कौन-क्या करता है?

ऑस्ट्रेलिया में रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

इंडोनेशिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से होगी। दोनों नेता रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, नई तकनीक और दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच उभरती तकनीकों, खेल और खेल विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भी बातचीत होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'जिसने इमाम को मारा, क्यों न उसे मार दें' खामेनेई के जनाजे में ट्रंप विरोधी नारे

न्यूजीलैंड में व्यापार और भारतीय समुदाय पर रहेगा जोर

अपने दौरे के आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रहेंगे। इस दौरान वह न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। सरकार का कहना है कि इस दौरे से भारत की विदेश नीति को मजबूती मिलेगी, आर्थिक हितों को बढ़ावा मिलेगा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका भी और मजबूत होगी।


और पढ़ें