logo

ट्रेंडिंग:

पंजाब में 14 अटैक का आरोपी, 5 लाख का इनामी हैप्पी पासिया US में अरेस्ट

आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग ने पकड़ लिया है। हैप्पी पासिया को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में लिया है।

happy passia detained

हैप्पी पासिया, Photo Credit: x/ANI

पंजाब में 14 ग्रेनेड हमलों के आरोपी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। 17 अप्रैल 2025 को हैप्पी पासिया को अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने हिरासत में लिया। यह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। दरअसल, हैप्पी पासिया पर पंजाब में 2024 और 2025 के दौरान कम से कम 14 आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है, जिनमें चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में हुआ ग्रेनेड हमला भी शामिल है।

 

यह हमला 11 सितंबर, 2024 को हुआ था। इसके अलावा, अमृतसर, नवांशहर, बटाला और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक हस्तियों के आवासों पर हमले शामिल हैं। बता दें कि वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ मिलकर काम करता था। उसे पाकिस्तान की ISI का समर्थन था।

 

यह भी पढ़ें: बुलढाणा में रहस्यमयी बीमारी का कहर, बालों के साथ नाखून भी हो रहे खराब

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला

चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में जो हमला हुआ था उसमें रोहन मसीह और विशाल मसीह ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जसकीरत सिंह चहल को निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड फेंका था। हैप्पी पासिया ने इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जनवरी 2025 में हैप्पी पासिया पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और चंडीगढ़ जिला अदालत से उसके खिलाफ गैर-जमानती वांरट जारी करवाया था। 

 

 

मार्च 2025 में NIA ने हैप्पी पासिया, रिंदा, रोहन मसीह और विशाल मसीह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अप्रैल 2025 में छठा आरोपी, अभिजोत सिंह भी गिरफ्तार किया गया। हैप्पी पासिया अमृतसर का रहने वाला है। 202 में मेक्सिको सीमा के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था। वह पहले यूके में भी रह चुका है और बर्नर फोनो का इस्तेमाल कर ट्रैकिंग से बचता था। भारतीय एजेंसियां अमेरिका के साथ मिलकर उसकी जल्द प्रत्यपर्ण की कोशिश करेगी। 

 

यह भी पढ़ें: 50 करोड़ का कुत्ता खरीदने का दावा! बेंगलुरु के डॉग लवर के घर पहुंची ED

खालिस्तानी आतंकवाद से जुड़ाव

2023 में, हैप्पी पासिया ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ गठजोड़ किया। इस गठबंधन ने पंजाब में आतंकी मॉड्यूल स्थापित करने और हमले करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला के अलावा उसने पंजाब में कई हमले किए।

 

2024-2025 के दौरान, उसने पंजाब में 14 से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रची, जिनमें अमृतसर, गुरदासपुर, नवांशहर, और जालंधर में पुलिस चौकियों, धार्मिक स्थलों, और सार्वजनिक हस्तियों के घरों पर हमले शामिल हैं। इनमें जनवरी 2025 में अमृतसर के गुमटाला पुलिस चौकी पर हमला और जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला शामिल है। इसके अलावा तीन साल पहले लुधियाना जिला अदालत में हुए बम विस्फोट में भी उसकी भूमिका थी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap