logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गाजा पीस टॉक: अमेरिकी योजना को इजरायल ने किया खारिज, बरस पड़े 8 देश

इजरायल ने रविवार को गाजा शांति योजना के अगले चरण के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

israel gaza peace deal

बेंजामिन नेतन्याहू।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गाजा में शांति योजना को लेकर चल रही बातचीत इजरायल के अड़ियल रवैये की वजह से एक बार फिर से अधर में लटक गई है। दरअसल, इजरायल ने रविवार को गाजा शांति योजना के अगले चरण के लिए अमेरिका के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इजरायल के रवैये को लेकर दुनिया के आठ देशों ने निंदा की है।

 

इजरायल की निंदा करने वाले देशों में मिस्र, जॉर्डन, UAE, कतर, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान शामिल हैं। इन सभी देशों ने एक जॉइंट बयान जारी करके कहा है कि यह कदम 'एक सही और स्थायी शांति पाने के लिए मिलकर किए जा रहे प्रयासों को गंभीर रूप से कमजोर करता है।'

 

यह भी पढ़ें: मकान की मरम्मत में लगे थे मजदूर, मिल गया 99 करोड़ रुपये का खजाना

 

रोडमैप कड़ी कोशिशों का नतीजा

 

बयान में कहा गया, 'यह रोडमैप, जिसे फिलिस्तीनी गुटों ने स्वीकार कर लिया है, मध्यस्थों - मिस्र, कतर, तुर्की और अमेरिका के साथ ही गाजा के लिए हाई रिप्रेजेंटेटिव और शांति बोर्ड की कड़ी कोशिशों का नतीजा है।'

 

आठों देशों ने क्या कहा?

 

इसमें आगे कहा गया, 'यह हथियारों को रोकने के साथ-साथ इजरायली सेना की वापसी, एक इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स की तैनाती, गाजा के प्रशासन के लिए राषअट्रीय कमिटी को प्रशासनिक अधिकार का ट्रांसफर और गाजा के पुनर्निर्माण की दिशा में एक जरूरी कदम है, जैसा कि विस्तृत योजना में बताया गया है।'

 

सभी आठों देशों ने अमेरिका से यह भी कहा कि वह इजरायल को विस्तृत योजना और उसके रोडमैप में बताए गए प्रतिबद्धताओं और व्यवस्था का पूरी तरह से पालन करने के लिए मजबूर करे।

 

यह भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, वाइल्डबेरीज के गोदाम को किया धुआं-धुआं; 6 की मौत

 

ट्रंप की कोशिशों के पटरी से उतारने का खतरा 

 

इसमें कहा गया, 'रोडमैप को मना करना विस्तृत योजना को लागू करने के साथ आगे बढ़ने से साफ इनकार है और इससे गाजा में युद्ध खत्म करने और पक्की शांति के लिए जरूरी हालात बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की की जा रही कड़ी कोशिशों को सीधे तौर पर पटरी से उतारने का खतरा है।'

Related Topic:#Israel#US News

और पढ़ें