logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन, भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। इसके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं।

हिमांशु भाऊ, Himanshu Bhau Arrested

हिमांशु भाऊ, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी और भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। हिमांशु भाऊ ने फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी गोलियां चलवाई थीं। इसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं। हिमांशु भाऊ को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेश (FBI) ने अमेरिका में पकड़ा है। 

 

साल 2023 में हिमांशु भाऊ के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। हिमांशु  नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), हरियाणा STF और दिल्ली पुलिस की हिट लिस्ट में था, जिसे अब अमेरिका में FBI ने पकड़ लिया है। 

 

यह भी पढ़ें: सेना में AI सहूलियत है या सुरक्षा पर खतरा? वैज्ञानिकों ने उठाए सवाल

कौन है  हिमांशु भाऊ? 

जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर हिमांशु का नाम हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया बताया जाता है। वह हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है और उसका जन्म 2002 में हुआ था। बताया जाता है कि वह 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया था।
 
2020 में वह हिसार बाल सुधार गृह से 20 लड़कों के साथ फरार हो गया था। हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी जैसे मामलों में हरियाणा में उसके खिलाफ 20-24 से ज्यादा मामले बताए जाते हैं।  

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का मामला 

हिमांशु भाऊ लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का कट्टर विरोधी माना जाता है। वह विदेश से ही अपना गैंग ऑपरेट कर रहा था। पहले उसके पुर्तगाल से भागने की खबर थी अब अमेरिका में बैठकर दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में वर्चुअल नंबर और स्नैपचैट के जरिए फिरौती वसूलने की बात सामने आई है। 

 

हिमांशु भाऊ ने यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी दर्जनों गोलियां चलवाई थीं। इसके अलावा दिल्ली में बर्गर किंग में हुई हत्या, बेरी चेयरमैन की हत्या की साजिश और जिम ट्रेनर विजय की हत्या जैसे मामलों की जिम्मेदारी लेने का भी दावा था।   

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें