logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नेतन्याहू के खिलाफ UN में प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे ऐक्टर और नेता, हो गए गिरफ्तार

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गुरुवार को न्यूयॉर्क में UN हेडक्वार्टर के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान एक्टर और नेताओं समेत कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Benjamin Netanyahu, Netanyahu UN speech,

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा के हेडक्वार्टर के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक्टर और नेताओं समेत कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें हॉलीवुड अभिनेत्री सुसान सरंडन और ‘हैक्स’ सीरीज की एक्ट्रेस हन्ना आइबाइंडर सहित दर्जनों प्रदर्शनकारी और कई बड़े नेता शामिल हैं। 

 

यह प्रदर्शन ‘ज्यूइश वॉयस फॉर पीस’ नाम के यहूदी एक्टिविस्ट ग्रुप के बैनर तले किया गया। इसमें करीब 200 लोग UN मुख्यालय के बाहर जुटे थे। प्रदर्शनकारियों ने एक जैसी सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी और इनपर ‘फिलिस्तीन को आजाद करो’ जैसे नारे लिखे थे।  

 

यह भी पढ़ें: रावलपिंडी-इस्लामाबाद सील, सेना उतरी, सड़कें खोदी जा रहीं; क्यों अलर्ट हुआ PAK?

एक्ट्रेस सुसान सारंडन समेत कई गिरफ्तार

रॉयटर्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में ऑस्कर जीतने वाली एक्ट्रेस सुसान सारंडन, एमी जीतने वाली हन्ना आइनबिंदर, डेमोक्रेटिक कांग्रेस की उम्मीदवार डारियालिजा अविला शेवेलियर और न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के सदस्य ची ओसे शामिल थे। यह प्रदर्शन ज्यूइश वॉयस फॉर पीस ने किया था, जो एक यहूदी एक्टिविस्ट ग्रुप है और फिलिस्तीनियों का समर्थन करता है।

यह प्रदर्शन तब हुआ जब नेतन्याहू गाजा में इजरायल के मिलिट्री कैंपेन और उसके बड़े क्षेत्रीय मिलिट्री ऑपरेशन की इंटरनेशनल आलोचना के बीच जनरल असेंबली को संबोधित करने की तैयारी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने UN हेडक्वार्टर के बाहर ट्रैफिक रोक दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर से उन्हें वहां से जाने का आदेश दिया। कुछ प्रदर्शनकारी फुटपाथ पर चले गए, लेकिन एक कोर ग्रुप फुटपाथ पर बैठा रहा और नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाता रहा।

नेतन्याहू गो टू हेल के लगे नारे

अधिकारियों ने एक-एक करके प्रदर्शनकारियों को ग्रुप से बाहर निकाला, उनके हाथ ज़िप टाई से पीछे बांधे और उन्हें पुलिस बसों तक ले गए। इसके साथ ही गिरफ्तारी जारी रहने के दौरान कार्यकर्ता बसों के बाहर 'नेतन्याहू गो टू हेल' के नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारी का कहना है कि गाजा में तबाही US के नाम पर की जा रही है। 

वहीं दूसरी ओर जनरल असेंबली के अंदर, नेतन्याहू ने इजराइल की मिलिट्री कार्रवाइयों का बचाव किया और देश की आलोचना का जवाब देने की कोशिश की, क्योंकि जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, दर्जनों डेलीगेट्स हॉल से बाहर चले गए। इजराइली प्रधानमंत्री ने गाजा में और ईरान और दूसरे क्षेत्रीय दुश्मनों के खिलाफ इजराइल की कार्रवाइयों का बचाव किया, साथ ही US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की उनके सपोर्ट के लिए तारीफ भी की।

Related Topic:#Benjamin Netanyahu

और पढ़ें