logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं रेपिस्ट नहीं हूं, तुम्हें शर्म आनी चाहिए', इंटरव्यू के दौरान भड़क गए ट्रंप

डिनर के दौरान हमला करने वाले शख्स के आरोपों पर डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए और एक पत्रकार से कहा कि उसे ऐसे सवाल पूछने पर शर्म आनी चाहिए।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

अमेरिका में व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स असोसिएशन के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी का आरोपी पुलिस कस्टडी में है। इस शख्स ने हमले से पहले अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला और बलात्कारी बताया था। इसी के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछ लिए जाने पर डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए। ट्रंप ने इंटरव्यू लेने वाली पत्रकार से कहा कि मुझे पता था आप यह पूछेंगी लेकिन आपको उस पागल का बयान पढ़ने पर शर्म आनी चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ना तो वह रेपिस्ट हैं और ना ही उन्होंने किसी बच्चे का यौन उत्पीड़न किया है।

 

CBS के ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी के बाद फैली अफरातफरी का पूरा घटनाक्रम बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या गोलियों की आवाज सुनकर वह चिंतित थे तो ट्रंप ने कहा, 'मैं घबराया नहीं था। मैं जिंदगी को समझता हूं। आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता है। मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है। मैं उनके (सीक्रेट सर्विस के) साथ सहयोग नहीं कर रहा था। मैं जानना चाहता था कि क्या चल रहा है। धीरे-धीरे जब बात समझ में आई, तो लगा कि यह बॉलरूम का शोर नहीं, कुछ और ही मामला है और गंभीर है।'

 

यह भी पढ़ें: गेम डेवलपर, इंजीनियर,टीचर; कौन है व्हाइट हाउस डिनर का संदिग्ध शूटर कोल एलन?

हमलावर के आरोपों पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

 

इंटरव्यू के दौरान कुछ तीखे पल भी आए। जब ट्रंप से हमले से पहले हमलावर के अपने परिवार को भेजे गए एक संदेश में उनके बारे में लिखी बातों पर सवाल किया गया। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मुझे पहले से पता था कि आप यह पढ़ेंगे क्योंकि आप लोग ऐसे ही हैं। हां, उसने यह लिखा लेकिन मैं बलात्कारी नहीं हूं। मैंने वह संदेश पढ़ा है, वह एक बीमार आदमी है। ‘60 मिनट्स’ जैसे कार्यक्रम में ऐसी बातें पढ़ना शोभा नहीं देता इसके लिए आपको शर्म आनी चाहिए लेकिन चलिए इंटरव्यू जारी रखते हैं।’

 

 

जब पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हमलावर विशेष रूप से उन्हें निशाना बना रहा था तो ट्रंप ने कहा, ‘मैं कोई बलात्कारी नहीं हूं। कोई बच्चों का शोषण करने वाला व्यक्ति नहीं हूं, आप किसी दिमागी रूप से बीमार इंसान की बकवास पढ़ रही हैं? मुझे ऐसी चीजों से जोड़ा जा रहा है, जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पूरी तरह बेदाग साबित किया जा चुका है।’

घटना के बारे में क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने रविवार को हुई घटना को याद करते हुए कहा, ‘मैं एक अलर्ट टीम के मजबूत घेरे में था लेकिन सच कहूं तो मैंने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। मैं कहता रहा, ठहरो, एक मिनट ठहरो।’ उन्होंने कहा कि जब वह मंच से बाहर निकल रहे थे, तब सुरक्षाकर्मी बार-बार उनसे नीचे झुकने की गुजारिश कर रहे थे। ट्रंप ने कहा, 'मैं चलने लगा और उन्होंने कहा, कृपया नीचे झुकिए, कृपया फर्श की ओर झुकिए तो मैं झुक गया और मेलानिया भी झुक गईं।’

 

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप पर गोली चलनी ही थी, भारत में भी ऐसा मूड', कांग्रेस नेता के बयान पर हंगामा

 

अंत में राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ से अपील की कि वे अगले 30 दिन के भीतर यह डिनर दोबारा आयोजित करें। ट्रंप ने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि यह रद्द हो। मुझे लगता है कि किसी कम अक्ल इंसान का इस तरह के आयोजन को रद्द करवा देना बेहद बुरी बात है। ऐसा नहीं है कि मैं वहां जाना चाहता हूं। मैं बहुत व्यस्त हूं। मुझे इसकी जरूरत नहीं।’

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें