logo

मूड

ट्रेंडिंग:

iPhone की वजह से कम पैदा हो रहे बच्चे? हैरान कर देगी यह रिसर्च

एक रिसर्च पेपर में दावा किया गया है कि साल 2007 में iPhone लॉन्च होने के बाद अमेरिका में जन्म दर में कमी आई है और इसका बड़ा कारण iPhone की वजह से आए बदलाव हैं।

ai generated image of decline in fertility

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

बच्चे पैदा करने की क्षमता को प्रभावित करने के कई कारण हैं। खराब लाइफस्टाइल, आर्थिक स्थिति और जलवायु परिवर्तन जैसी चीजें भी प्रजनन क्षमता पर असर डाल रही हैं। अब एक रिसर्च सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। नेशनल ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक रिसर्च में छपी इस रिसर्च में दावा किया गया है कि iPhone के चलते भी जन्म दर प्रभावित हो सकती है। यह रिसर्च 4 साल के डेटा पर आधारित है और इस चार साल में भी जन्म दर में गिरावट देखी गई है।

 

यह रिसर्च पेपर कैटलिन के मायर्स और एजेकिएल हूपर ने लिखा है। रिसर्च के मुताबिक, 1980 से साल 2007 तक अमेरिका में 1000 महिलाओं पर 65 से 70 बच्चों का जन्म हो रहा था। इसके बाद इसमें तेजी से गिरावट देखी गई। 2007 से 2024 के बीच कुल 22 प्रतिशत की गिरावट हो चुकी है। इसी रिसर्च में कहा गया है कि इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है लेकिन आर्थिक मंदी, गर्भनिरोधक उपाय, महंगाई, बच्चे पालने पर खर्च और कई अन्य कारण हो सकते हैं।

iPhone का क्या रोल है?

जन्म दर में कमी की कोई एक ठोस वजह न मिलने के चलते ही इस रिसर्च में iPhone के लॉन्च को ध्यान में रखा गया। अमेरिका में जन्म दर में गिरावट 2007 के बाद शुरू हुई और इसी साल iPhone भी लॉन्च किया गया था। अब लगभग हर उम्र वर्ग के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इस रिसर्च में साइकॉलजी से जुड़े पक्षों को देखा गया। रिसर्चर्स ने पाया है कि iPhone आ जाने के बाद से लोगों की आदत और लाइफस्टाइल में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ।

 

यह भी पढ़ें: केरल में शिगेला संक्रमण का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

 

लोगों की सोशलाइज करने की आदत, डेटिंग, ड्राइविंग और यहां तक कि काम करने तक की आदत में बदलाव हुआ। रिसर्चर्स ने पाया कि 2007 के बाद लोगों की सेक्स पार्टनर कम हुए और जवान हो रहे युवाओं के सेक्स करने में कमी आई। इसका सबसे ज्यादा असर 18 से 44 साल के लोगों में देखा गया। इस रिसर्च के लिए अमेरिका के नेशनल सेंट्र फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स  (NCHS) के डेटा का इस्तेमाल किया गया। इसमें हर बच्चे की मां, उसकी शादी की स्थिति, शिक्षा, पैरिटी, रेस और देश जैसी तमाम चीजों का ब्योरा दर्ज किया जाता है। 

रिसर्च में क्या-क्या सामने आया?

तमाम तरह के डेटा और मेथडोलॉजी का इस्तेमाल करके रिसर्चर्स ने एक निष्कर्ष निकाला कि अगर iPhone ना होता तो क्या होता। इसमें पांच साल के अंतर वाले अलग-अलग उम्र वर्ग बनाए गए दो डेटासेट का इस्तेमाल किया गया।

इसके आधार पर रिसर्चर्स ने पाया ने कि साल 2007 में 15-19 उम्र वर्ग में 1000 लोगों पर जन्म की दर 41.5 थी और 2011 में घटकर 31.2 रह गई। यानी 4 साल में 10.3 की गिरावट हुई। रिसर्च में सामने आया कि अगर iPhone नहीं होते तो गिरावट के बावजूद जन्म दर 31.2 के बजाय 34.4 होती। रिसर्चर्स का मानना है कि यह अंतर iPhone की वजह से ही आया। ऐसा मामने के पीछे की एक वजह यह भी है कि iPhone के लॉन्च से ठीक पहले तक जन्म दर में बढ़ोतरी होती जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें: सस्ते तार, ज्यादा लोड और जुगाड़, भारत में शॉर्ट सर्किट से क्यों लगती है इतनी आग?

 

यही गिरावट बाकी के उम्र वर्ग में भी देखी गई। 20 से 24 साल वाले उम्र वर्ग में 14 से 40 प्रतिशत और 25-29 साल उम्र वर्ग में 21 से 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं, जब 30-34 साल उम्र वर्ग का डेटा देखा गया तो पता चला कि जो जन्म दर साल 2007 में 1000 लोगों पर 100.6 बच्चे पैदा हो रहे थे, वही संख्या 2011 में 1000 पर 96.2 बच्चों पर आ गई।

Related Topic:#Apple iPhone

और पढ़ें