logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शायद जिंदा वापस न आ पाऊं', पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान ने जेल से लिखी चिट्ठी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से चिट्ठी लिखकर अपनी जान को खतरा बताया और कहा कि शायद मैं जिंदा वापस न आ पाऊं। पत्नी बुशरा बीबी को उचित इलाज न मिलने की बात भी कही है।

इमरान खान, Imran Khan

इमरान खान, Photo Credit-ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से पाकिस्तान के शीर्ष जजों के नाम एक खुली चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा है कि जेल में उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है, उन्हें और उनकी पत्नी पत्नी बुशरा बीबी को उचित इलाज नहीं दिया जा रहा। इमरान खान ने अपनी जान को लेकर खतरा बताते हुए कहा कि शायद मैं जिंदा वापस न आ पाऊं।

 
इमरान खान भ्रष्टाचार के मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं, वह 5 अगस्त 2023 से जेल में हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया था। इमरान खान ने यह चिट्ठी अपने वकील के जरिए भेजी है। इसमें उन्होंने शीर्ष जजों से खुद और अपनी पत्नी के लिए उचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है।  

 

यह भी पढ़ें: एक वायरल पर्ची पर बीजेपी में कलह! योगी के कद पर क्यों उठने लगे हैं सवाल?

पत्नी के इलाज की मांग, चिट्ठी में इमरान खान ने क्या लिखा?

इमरान खान के वकील सलमान सफदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस चिट्ठी को शेयर किया है। सलमान सफदर ने 2 और 11 नवंबर को अदियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात की थी और पत्र जजों को पहुंचाने को कहा था। इमरान खान ने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी अस्पताल बनाने में लगा दी ताकि जो इलाज का खर्च न उठा पाने वालों को मुफ्त में इलाज मिल सके। आज, मैं बस यही चाहता हूं कि मेरी पत्नी और मेरा इलाज हो।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं न तो पूर्व प्रधानमंत्री, न किसी राजनीतिक पार्टी के प्रमुख के तौर पर ये लिख रहा हूं। मैंने अपनी जिंदगी पाकिस्तान को दी है। मैंने क्रिकेट के मैदान, सामाजिक कामों और समाजसेवा में और 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर इस देश की सेवा की है। 70 साल तक मेरे खिलाफ एक भी आपराधिक मामला नहीं चला। एक हत्या की कोशिश हुई, जिसमें अल्लाह की कृपा से मैं बच गया। फिर भी कानून का रास्ता चुना।'  

85 फीसदी रोशनी जा चुकी है

इमरान ने कहा कि  उन्हें दिन में 22 घंटे तक एकांत कारावास में रखा जा रहा है और इस दौरान उन्हें परिवार, वकीलों और विदेश में रह रहे अपने बेटों से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी जा रही। किताबों और टेलीविजन तक पहुंच बंद कर दी गई है। इमरान खान ने कहा कि लंबे समय तक अकेले रहने का उनकी मानसिक सेहत पर गंभीर असर पड़ा है। जेल के मेडिकल बोर्ड ने उनकी बेचैनी और चिंता को दर्ज किया और परिवार से संपर्क रखने की सलाह दी थी लेकिन फिर भी इस पर अमल नहीं हुआ। 

 

अपनी आंखों की रोशनी को लेकर गंभीर दावा करते हुए इमरान खान ने कहा की फरवरी में वकील सलमान सफदर से मुलाकात के दौरान पता चला था कि उनकी दाहिनी आंख की 85 फीसदी रोशनी जा चुकी है। इमरान खान ने कहा कि इस स्थिति की जानकारी उनके परिवार और वकीलों को भी नहीं दी गई थी। 

पत्नी बुशरा बीबी की सेहत को लेकर भी जाहिर की चिंता

इमरान ने पत्नी बुशरा बीबी की सेहत को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में बुशरा की आंखों में भी दिक्कत आ गई थी, जिसके बाद सर्जरी हुई। इमरान ने कहा कि इस महीने बुशरा से मुलाकात के दौरान वह न तो रोशनी बर्दाश्त कर पा रही थीं और न ही अपनी आंखें ठीक से खोल पा रही थीं। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर दोबारा सर्जरी नहीं हुई तो बुशरा की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: किश्तवाड़: पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद अंतिम विदाई का प्रोटोकॉल क्या है?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल न होने की बात कही

सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को उन्हें दो दिनों के भीतर शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट करने और विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच कराने का आदेश दिया था। इसपर इमरान खान ने कहा कि आदेश लागू नहीं हुआ। इमरान खान ने कहा कि वह अदालतों से कोई विशेष रियायत नहीं मांग रहे, केवल पहले दिए गए आदेशों पर अमल और उचित इलाज चाहते हैं। उन्होंने शीर्ष जजों से अपील की कि बहुत देर होने से पहले उन्हें इंसाफ और स्वास्थ्य सुविधा दी जाए। 

Related Topic:#Imran khan#Pakistan

और पढ़ें