logo

ट्रेंडिंग:

जानलेवा हुआ वर्क प्रेशर, कंपनी की डेडलाइन ने कर्मचारी को 'डेड' कर दिया

चीन में 32 साल के एक लड़के की घर से काम करने के दौरान मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि जब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था तब उसे ऑफिस के नए काम वाले चैट ग्रुप में जोड़ा जा रहा था।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

चीन के ग्वांगझू शहर से आई एक खबर ने दुनियाभर के वर्किंग प्रोफेशनल्स को चिंता में डाल दिया है। 32 साल के सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर गाओ गुआंगहुई की घर से काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी उन्हें ऑफिस के एक नए व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर और दबाव पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर काम के बढ़ते दबाव और वर्क कल्चर पर बहस छेड़ दी है।

 

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत की वजह अचानक आए हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि इसका सीधा संबंध अत्यधिक मानसिक और शारीरिक तनाव से हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: USA में 4 भारतीयों की मौत, खूनी झड़प, अलमारी में छिपे बच्चे, आखिर हुआ क्या था?

परिवार का आरोप

परिवार ने कंपनी पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि जब गाओ का अस्पताल में इलाज चल रहा था तो उसी दौरान उन्हें ऑफिस के एक नए वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल किया गया। इतना ही नहीं, एक उनके साथ काम करने वाले व्यक्ति ने उन्हें मैसेज भेजकर एक ऑर्डर प्रोसेस करने में मदद भी मांगी। 

 

हद तो तब हो गई जब मौत के आठ घंटे बाद भी उनके फोन पर एक 'अर्जेंट टास्क' का मैसेज आया, जिसमें सोमवार (26 जनवरी) सुबह तक काम खत्म करने की बात कही गई थी।

गाओ पर 7 लोगों का बोझ

गाओ की पत्नी, यांग ने बताया कि उनके पति CVTE ग्रुप में मिडिल लेवल मैनेजर थे। कंपनी में स्टाफ की कमी की वजह से गाओ अकेले ही 6 से 7 लोगों का काम संभाल रहे थे। उनका रुटीन इतना थकाऊ था कि वह सुबह 7 बजे घर से निकलते थे और रात 11 बजे से पहले कभी वापस नहीं आते थे। 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, गैरेज में सो रहे युवक को जिंदा जलाया

 

कई बार तो वह गाड़ी चलाते वक्त भी मीटिंग्स और फोन कॉल्स अटेंड करते थे। उनकी सैलेरी भी कम थी जिस कारण उन्हें अपनी क्षमता से ज्यादा ुकाम करना पड़ता था।

कंपनी पर फुटा लोगों का गुस्सा

पत्नी का आरोप है कि पति की मौत के मात्र दो हफ्ते बाद कंपनी ने उनका इस्तीफा प्रोसेस कर दिया और उनके डेस्क पर रखा सामान कचरे की तरह पैक करके भेज दिया। जब उन्होंने मैनेजमेंट से बात करनी चाही, तो उन्हें जवाब मिला कि उनका सामान कहीं खो गया है और वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap