logo

ट्रेंडिंग:

USA में 4 भारतीयों की मौत, खूनी झड़प, अलमारी में छिपे बच्चे, आखिर हुआ क्या था?

अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले विजय कुमार ने परिवार से विवाद के बाद अपनी पत्नी समेत परिवार के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान उनके तीन बच्चों ने खुद को अलमारी में छिपाकर अपनी जान बचाई।

Vijay Kumar with his wife

विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

अमेरिका के जॉर्जिया में ग्विनेट काउंटी से एक खबर सामने आई, जहां भारतीय मूल के विजय कुमार ने गुस्से में आकर अपने ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस सामूहिक मर्डर में विजय की पत्नी मीनू डोगरा और उनके तीन रिश्तेदारों गौरव कुमार, निधि चंदर और हरीश चंदर की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में तीन बच्चे मौजूद थे। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए अलमारी में छिपकर खुद को बचाया। 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि इस कदम के पीछे परिवार का आपसी झगड़ा मुख्य कारण हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, गैरेज में सो रहे युवक को जिंदा जलाया

आपसी झगड़ा

घटना वाले दिन विजय और उसकी पत्नी मीनू के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। अटलांटा में रहने वाला यह परिवार बहस के बाद अपने 12 साल के बच्चे के साथ ब्रुक आइवी कोर्ट में अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचा था। वहां ऐसा क्या हुआ कि विजय ने इस घटना को अंजाम दिया, इसका सही कारण का अभी पुलिस पता लगा रही है। पुलिस को यह तो पता चला है कि घर से निकलने से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था लेकिन वह किस बात पर था, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।

बच्चों ने छिपकर बचाई जान

विजय कुमार ने जब घर में इस घटना को अंजाम दे रहा था तब घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे। विजय का खुद का 12 साल का बच्चा और उसके रिश्तेदारों के दो बच्चे वहां थे। तीनों बच्चों अपनी जान बचाने के लिए अलमारी में छिप गए। जब विजय का गुस्सा शांत हुआ तो उन्ही के बच्चे ने 911 पर इमरजेंसी कॉल किया। इसके बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चारों शवों को बरामद किया और बच्चों को सुरक्षित वहां से निकाला। 

 

यह भी पढ़ें: हमारी-आपकी बातें चुरा रहा WhatsApp? मेटा पर मुकदमा हो गया

पुलिस की कार्रवाई

अपने परिवार के 4 लोगों की हत्या करने के बाद विजय कुमार वहां से भाग निकला था। पुलिस ने उसे घर से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। विजय पर हत्या, हमला और बच्चों के प्रति क्रूरता समेत कई गंभीर आरोपो में मामले तय किया गया। 

अटलांटा में कॉन्सूलेट जनरल ऑफ इंडिया ने भी पुष्टि की है कि मृतकों में से एक भारतीय नागरिक है। विजय फिलहाल पुलिस कस्टडी में है और उससे पूछताछ जारी है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap