नेपाल के गोरखा जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी नेपाल स्थित मनकामना मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय बस गहरी खाई में गिर गई। घायलों को चितवन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह घटना 14 मार्च की रात की है। पुलिस के अनुसार बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिलहाल हादसे की वजह तलाशी जा रही है।
यह भी पढ़ें: नगालैंड में वंदे मातरम का विरोध क्यों? 16 मार्च को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान
भारतीय तीर्थयात्रियों की हुई मौत
गोरखा जिले के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सूरज ने बताया कि मृतकों पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। ये सभी भारतीय नागरिक थे। इस हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है, जबकि सहायक गंभीर रूप से घायल है।
नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे
23 फरवरी को भी नेपाल के धादिंग जिले में एक बस खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में 19 लोगों की जान गई थी और 25 लोग बुरी तरह घायल हुए थे। बस में कुल 44 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: महिला ने बुक की बाइक, रास्ते में छेड़खानी करने लगा ड्राइवर; धमकी देकर भागा
विश्व बैंक की एक स्टडी के मुताबिक नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाला आर्थिक नुकसान 2007 के बाद तीन गुना बढ़ गया है। इन घटनाओं और आंकड़ों से यह सवाल उठता है कि इस समय नेपाल में पर्यटन करना कितना सुरक्षित है।