logo

ट्रेंडिंग:

'आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस', कट्टरता के विरुद्ध भारत और मलेशिया एकजुट

भारत और मलेशिया आतंक के खिलाफ एकजुट हैं। दोनों देशों ने कट्टरता के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने पर सहमति जताई। इसके अलावा भारत कई क्षेत्रों में मलेशिया के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाएगा।

Malaysia News

आतंक के खिलाफ मलेशिया और भारत एकजुट। ( Photo Credit: X/@narendramodi)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मलेशिया पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नई दिल्ली और कुआलालंपुर के बीच रणनीतिक विश्वास ही आर्थिक बदलाव का मार्ग है। आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़ और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर जैसे हाई-प्रायोरिटी सेक्टर में अपने संबंधों को मजबूत करने पर प्रतिबद्धता जताई। भारत और अमेरिका ने 11 समझौते किए ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जा सके। 

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं

पीएम मोदी ने कहा, 'आतंकवाद पर हमारा संदेश साफ है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। पीएम ने यह भी कहा, 'हम रणनीतिक विश्वास के माध्यम से आर्थिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेंगे। हम समुद्री पड़ोसी हैं। सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: पिता से जमीन लेकर बेटियों ने नहीं की देखभाल, कोर्ट ने बुजुर्ग को वापस किया खेत

 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक अस्थिरता के माहौल में भारत और मलेशिया के बीच बढ़ती दोस्ती दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम इस बात से सहमत हैं कि आज की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार जरूरी है। हम शांति के लिए सभी कोशिशों का समर्थन करते रहेंगे। आतंकवाद पर हमारा संदेश साफ है: कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। हम भारत-मलेशिया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। आइए मिलकर एक समृद्ध मलेशिया के आपके सपने और एक विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'सुरक्षा के क्षेत्र में हम आतंकवाद रोधी, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे। हम रक्षा सहयोग का विस्तार करेंगे। एआई और डिजिटल तकनीक के साथ-साथ हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में अपने सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे।'

पीएम मोदी ने सीईओ फोरम का भी जिक्र किया और कहा कि सीईओ फोरम ने व्यापार और निवेश के नए अवसर खोले हैं। हम रणनीतिक विश्वास के माध्यम से आर्थिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

भारत के स्थायी सदस्यता भी समर्थन

मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम ने कहा कि हमारा देश नई दिल्ली के साथ सहयोग करने के अधिक अवसर हासिल कर पाता है तो उसे बहुत फायदा होगा। भारत की आर्थिक वृद्धि अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और व्यापार परिदृश्य में एक शानदार वृद्धि है। स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार करने का फैसला उल्लेखनीय है। इस दौरान मलेशिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को भी समर्थन किया।

 

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' से चमके सनी देओल, निर्माताओं ने इन फिल्मों में लगाया करोड़ों का दांव

आसियान से सहयोग बढ़ाएगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र दुनिया के ग्रोथ इंजन के तौर पर उभर रहा है। हम आसियान के साथ मिलकर पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। मलेशिया जैसे दोस्त देशों के समर्थन से भारत आसियान के साथ अपने संबंधों को और बढ़ाएगा। हम इस बात पर सहमत हैं कि आसियान-भारत व्यापार समझौते, ITIGA की समीक्षा जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए।'

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम ने सीमा पार आतंक समेत इसके सभी रूपों की कड़ी निंदा की। आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात भी कही। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ समन्वित वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया। कट्टरपंथ और हिंसक उग्रवाद के विरुद्ध काम करने पर भी सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और FATF समेत आतंकवाद का मुकाबला करने में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap