logo

ट्रेंडिंग:

कार पर पेशाब करने से रोका तो जड़ दिया मुक्का, कनाडा में भारतीय की हत्या

कनाडा के एडमोंटन में 19 अक्टूबर को भारतीय मूल के बिजनेसमैन अरवी सिंह सग्गू की मौत उस समय हुई जब एक अजनबी से झगड़े के दौरान उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

कनाडा में भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन अरवी सिंह सग्गू पर एक अजनबी ने हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। ऐसा बताया गया कि वह व्यक्ति बिजनेसमैन की कार पर पेशाब कर रहा था। उसे रोकने के दौरान हुई बहस में उसने उन पर हमला कर दिया। यह घटना 19 अक्टूबर को एडमोंटन में हुआ।

 

ऐसा बताया गया कि 55 साल के अरवी सिंह अपनी दोस्त के साथ डिनर करके लौट रहे थे। जब वह अपनी कार के पास पहुंचे तो देखा तो एक लड़का उनकी गाड़ी पर पेशाब कर रहा था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बहस में बदल गई। इसके बाद मामला हिंसक हो गया

 

यह भी पढ़ें- 'बहुत महंगा पड़ेगा', तालिबानी मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

दोनों के बीच बातचीत

अरवी सिंह ने उस लड़के को देखा तो पूछा, 'अरे, तुम क्या कर रहे हो?' जिस पर उस आदमी ने जवाब दिया, ' जो मेरा मन करेगा, वही करूंगा।' उसके बाद वह लड़का अरवी के पास आया और उनके सिर पर मुक्का मार दिया। इस हमले के बाद वह जमीन पर गिर गए जिसके बाद उनकी दोस्त ने 911 पर कॉल किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह बेहोश हो चुके थे। इसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनको लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था जहां उनकी 5 दिन में मौत हो गई। आरोपी की पहचान काइल पापिन के रूप में हुई है। उसे एडमोंटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गंभीर हमले का आरोप लगाया गया है। 

 

यह भी पढ़ें- किम जोंग उन से इस बार नहीं हुई मुलाकात, ट्रंप बोले- 'बिजी था, मैं वापस आऊंगा'

परिवार की मदद के लिए फंडरेजर

मृतक के करीबी दोस्त विंसेंट राम ने उनके बच्चों की मदद करने और अंतिम संस्कार के खर्च और रहने के खर्च को पूरा करने के लिए एक फंडरेजर शुरू किया है। मैसेज में लिखा है, 'इस फंडरेजर का मकसद एक बहुत ही दयालु और प्यारे पिता की मदद करना है जिनकी मौत हो चुकी हैं। यह पक्का करना है कि उनके परिवार और खासकर उनके दो बच्चों को इस मुश्किल समय में जरूरी संसाधन और मदद मिले।'

Related Topic:#Canada News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap