logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारतीय दवा कंपनी पर रूस का हमला, एक की मौत और कई घायल; भारी नुकसान

यूक्रेन में एक भारतीय समूह के प्लांट पर ड्रोन हमला हुआ है। अभी तक एक व्यक्ति की मौत की बात कही जा रही है। हमले के बाद इमारत से धुएं का विशाल गुबार उठते दिखा है।

Russia-Ukraine war

दवा कंपनी पर रूस का हमला। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रूस ने यूक्रेन स्थित एक भारतीय दवा कंपनी को निशाना बनाया है। ड्रोन हमले में कंपनी की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। इसमें एक शख्स की जान गई और कई अन्य घायल है। यह दवा कंपनी यूक्रेन के सूमी क्षेत्र में स्थित है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो और फोटो में इमारत से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह संयंत्र भारतीय कंपनी कुसुम ग्रुप से संबंधित है। कंपनी ने साल 2007 में भारत में अपना पहला प्लांट खोला था। ठीक दो साल बाद यूक्रेन में अपना नया प्लांट लगाया। यह कंपनी 1994 से ही यूक्रेन में दवाओं के वितरण में लगी थी। ग्रुप ने 2002 से अपने ब्रांड के तहत दवाओं का निर्माण करना आरंभ किया।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल में प्लेन क्रैश की साजिश? ओमान में बैन था स्मित माछर पर हमला करने वाला

 

 

 

 

द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में राजीव गुप्ता कंपनी का संचालन कर रहे हैं। इस संपत्ति की कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये है। भारत में ग्रुप ने 2007 के बाद दो अन्य प्लांटों की स्थापना की। समूह 50 से अधिक जेनेरिक दवाओं का निर्माण करता है। यूक्रेन प्लांट से फिलीपींस, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान तक दवाओं की आपूर्ति होती थी।

 

 

 

 

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक सूमी ओब्लास्ट में रूसी हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है और 16 लोग घायल हैं। रविवार को सूमी स्थित एक मेडिकल सामग्री गोदाम पर रूस ने ड्रोन अटैक किया। इसमें 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हुई है। तीन अन्य कर्मचारी घायल हैं।

यूक्रेन भर में 5 की मौत और 30 घायल

रूस ने हाल ही में यूक्रेन पर ड्रोन हमले की भीषण लहर जारी की है। 4 अक्टूबर को पूरे यूक्रेन में ड्रोन हमलों से तहलका मच गया। अब तक 5 लोगों की मौत 30 लोगों के घायल होने की खबर है। रूस ग्लाइड बम और ड्रोन से यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है। रातभर में रूस ने 135 ड्रोन से हमला किया। इनमें 52 ड्रोन जेट इंजन चलित थे।

नीप्रो नदी पुल पर अटैक

रूस ने कीव के पास नीप्रो नदी पर बने पिवनिचनी ब्रिज पर भी हमला किया है। सोशल मीडिया पर अटैक का खौफनाक वीडिया सामने आया है। पुल से गुजरती कारों के बीच एक जोरदार धमाका होता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि ब्रिज को कितना नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक दो लोगों को चोट आई है।

 

यह भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसा के बाद 400 स्कूल बंद, क्यों भड़के छात्र, वामपंथी इसके पीछे?

एक हफ्ते में 1900 ड्रोन से हमला

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्स आज कीव के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा से पहले रूस ने भीषण हमलों की नई लहर शुरू की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि सिर्फ इसी हफ्ते रूसियों ने यूक्रेन पर 1900 से अधिक अटैक ड्रोन, 1700 हवाई बम और 25 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इनमें से 800 से अधिक ड्रोन जेट-पावर्ड थे। उन्होंने इस बढ़ते हमले के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने की अपील की।

Related Topic:#Russia Ukraine war

और पढ़ें