दुबई से इजराइल के तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम हमाम अलहमामी है और वह ओमान का नागरिक है। अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने अपना ज्यादातर समय ओमान के बाहर, खासकर सीरिया में बिताया था। आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित है, ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कट्टरपंथी विचारों की वजह से उसे ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था। अलहमामी को पिछले साल ओमान की नेशनल एयरलाइन, ओमान एयर में ट्रेनिंग रोल से हटा दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके बैग से कई तरह का सामना मिले थे, जिसमें 'फ्री फिलिस्तीन' के पर्चे भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें: बाली में नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में लगी चोट, हुआ फ्रैक्चर
हमाम अलहमामी कौन है?
रिपोर्ट के मुताबिक, अलहमामी एक ओमानी नागरिक है। उसका जन्म यूनाइटेड अरब अमीरात में ओमानी पिता और सीरियाई मां के घर हुआ था, जो कई साल तक UAE में रहे। जेरूसलम पोस्ट ने जांच से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि उनके पास दूसरी नागरिकता नहीं थी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अलहमामी ने सिर्फ 8 महीने फ्लाईदुबई के लिए काम किया था।
इससे पहले उसने मोरक्को की नेशनल कैरियर रॉयल एयर मोरक्को के लिए काम किया था। तबुक में एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अलहमामी को सऊदी अरब से UAE ट्रांसफर कर दिया गया था। UAE में उन पर आतंकवाद की जांच चल रही है।
ओमान में पहले ही लग चुका था
द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि ओमान के इस नागरिक को दो साल पहले ही ओमान एयर ने विमान उड़ाने से रोक लगा दिया गया था। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि आरोपी थी विचारधारा से प्रभावित होने की आशंका थी। वहीं एक और रिपोर्ट फॉक्स न्यूज की के मुताबिक ओमान एयर ने 2024 में उसे तब उड़ान से रोक दिया था, जब पता चला कि वह कट्टरपंथी इस्लामी वेबसाइट्स देख रहा था। दावा किया जा रहा है कि इसके बाद वह दुबई चला गया और फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रख लिया। फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रखने से पहले उसका बैकग्राउंड चेक नहीं किया।
सामान के बीच फिलिस्तीन के सपोर्ट में सामान मिला
i24 न्यूज ने एक अमीराती सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि उसके सामान में 'फ्री फिलिस्तीन ग्रुप्स के पर्चे और पब्लिकेशन के साथ-साथ फिलिस्तीन के सपोर्ट में दूसरी चीज़ें भी मिलीं। यह भी बताया जा रहा है कि अलहमामी ने बार-बार फिलिस्तीनियों के लिए सपोर्ट और इजराइल के प्रति दुश्मनी जाहिर की थी।
रिपोर्ट में यह भी सवाल उठाए गए हैं कि ओमानी नागरिक होने के बावजूद अलहमामी को तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में सेवा करने की मंजूरी कैसे मिली। ओमान इजराइल को मान्यता नहीं देता है और देश के साथ उसके कोई डिप्लोमैटिक संबंध नहीं हैं।