logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US F-16 लड़ाकू विमान पर दागी मिसाइल, ईरान के दावे पर क्या बोला अमेरिका?

ईरान की सेना ने शनिवार को दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी, ईरान के इस दावे को अमेरिका ने झूठा बताया है।

ईरान US, Iran Missile Attack,

सांकेतिक तस्वीर, photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ईरान की सेना ने शनिवार को दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी, इस वजह से पायलट को एक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। घटना शुक्रवार रात को हुई। ईरान ने दावा किया कि इससे विमान को नुकसान पहुंचा। हालांकि ईरान ने यह नहीं बताया कि विमान ने किस हवाई अड्डे पर लैंडिंग की।

 

ईरान के इस दावे पर अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया और इसे झूठा बताया। अमेरिका ने कहा कि ईरान ने कल अमेरिका के किसी F-16 लड़ाकू विमान पर कोई हमला नहीं किया। मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सभी सैन्य लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और अपनी जगह पर हैं। 

 

यह भी पढ़ें: हसीना और BNP समर्थक भिड़े, दर्जनों घर फूंके; भारत सीमा पर ढाका का अलर्ट

ईरान ने क्या किया दावा? 

ईरान का दावा है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने शुक्रवार रात खाड़ी क्षेत्र में उड़ रहे अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। ईरानी सेना के मुताबिक, विमान पर मिसाइल दागी गई, जो उसके पास जाकर फटी। इससे विमान को नुकसान पहुंचा और पायलट को अपना मिशन बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

 

वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि ईरान ने किसी अमेरिकी F-16 विमान पर हमला नहीं किया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, मध्य पूर्व में मौजूद उसके सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और उनकी जानकारी उसके पास है।

ईरान बोला प्रतिबंधों के आगे नहीं झुकेगा

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने शनिवार को कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान पर लगाई गई आर्थिक नाकेबंदी को तेहरान एक तरह का युद्ध मानता है और इसे खत्म करने के लिए वह सभी जरूरी कदम उठाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान कभी राजनीतिक मांगों को मनवाने के लिए आर्थिक दबाव स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस देश इस नाकेबंदी का जवाब उचित तरीकों से देगा। 

Related Topic:#Iran war#US News

और पढ़ें