logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हसीना और BNP समर्थक भिड़े, दर्जनों घर फूंके; भारत सीमा पर ढाका का अलर्ट

बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है। शेख हसीना समर्थकों और बीएनपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद सात जिलों में बीजीबी तैनात की गई है।

Bangladesh Protests

बांग्लादेश में हिंसा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश में शेख हसीना समर्थकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच कई स्थानों पर सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनिस्ट पार्टी (BNP) और प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले 13 दिनों में पूरे बांग्लादेश में 87 से अधिक बम धमाके और 83 गाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है। पिछले एक हफ्ते में चार लोगों की हत्याएं भी की गईं।

 

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक नरैल के कालिया उपजिला में शुक्रवार को बीएनपी और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। बीएनपी के दो नेताओं की हत्या के बदले में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवामी लीग से जुड़े लोगों के दर्जनों घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक एक हफ्ते में हिंसक झड़प में चार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक बस सहायक समेत तीन बीएनपी से जुड़े नेता शामिल है। 

 

यह भी पढ़ें: UAE-सोमालिया में बिगड़े रिश्ते, अफ्रीका में कैसे उलटी पड़ी अबू धाबी की रणनीति?

देर रात तक चलता रहा तांडव

बेंदर चार गांव में बीएनपी कार्यकर्ताओं ने कई घरों को फूंक दिया। देर रात तक आगजनी और तोड़फोड़ का तांडव चलता रहा है। नरैल-1 के पूर्व सांसद बीएम कबीरुल हक मुक्ति का पैतृक घर और कालिया नगर पालिका के पूर्व मेयर फकीर मुशफिकुर रहमान लिटन के आवास को भी गुंडों ने नहीं छोड़ा।

करीब 30 घरों को फूंका

दमकल विभाग के मुताबिक 20 से 30 घरों को फूंका गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीएनपी से जुड़े लोगों ने आगजनी की है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया। सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आगजनी में हिंदू घरों को भी निशाना बनाया गया, लेकिन नरैल पुलिस ने इसका खंडन किया और दावा किया कि एआई से बने वीडियो को वायरल किया जा रहा है। यहां किसी भी हिंदू घर या व्यवसाय को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

 

उधर, पाबना जिले के बेरा उपजिला में भी बीएनपी और शेख हसीना समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पिछले तीन दिनों से बेरा नगरपालिका के कई इलाकों में सियासी वर्चस्व के नाम पर तनाव बना है। शुक्रवार को भीषण हिंसा के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागकर हालात को काबू करने पर मजबूर होना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: पहली बार भारत आएंगे बालेन्द्र शाह, PM मोदी के साथ कई मुद्दों पर होगी बात

सात जिलों में बीजीबी तैनात, भारत से जुड़ी सीमा पर अलर्ट

बढ़ती हिंसा के बीच बांग्लादेश सरकार ने ढाका, नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मैमनसिंह, फरीदपुर और कॉक्स बाजार समेत सात जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की कुल 90 प्लाटून की तैनाती की है। बीजीबी ने भारत से लगी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी चेकपाइंट पर अलर्ट जारी करने के बाद पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। ड्रोन, थर्मल कैमरे और नाइट विजन डिवाइस से निगाह रखी जा रही है। बीजीबी के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद महबूब मुर्शेद रहमान ने बताया कि सभी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाई गई है। कानूनी प्रक्रियाओं के बाहर भारत से बांग्लादेश में लोगों के आने का विरोध किया जाएगा।


और पढ़ें