logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहली बार भारत आएंगे बालेन्द्र शाह, PM मोदी के साथ कई मुद्दों पर होगी बात

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह 22-23 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी के बुलावे पर हो रही इस यात्रा में दोनों देश ऊर्जा और आपसी सहयोग से जुड़े कई अहम समझौते करेंगे।

Nepal PM Balen Shah

नेपाल PM बालेन्द्र शाह, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर हो रहे इस दौरे में दोनों देशों के बीच ऊर्जा और आपसी सहयोग से जुड़े कई अहम समझौते हो सकते हैं। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने इस दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शाह के साथ नेपाल का 34 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह की मुलाकात सोमवार यानी 23 नवंबर को होगी। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच भी बातचीत होगी। बता दें कि पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद मार्च 2026 में भारत आने का न्योता दिया था।

 

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध पर US ने फूंक डाले 4830 करोड़ डॉलर, 1.5 लाख करोड़ और मांग रहे ट्रंप

दिल्ली दौरे के प्रमुख कार्यक्रम

 

बैठक के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं को मजबूत करने के लिए कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बातचीत पूरी होने के बाद दोनों नेता एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी और नेपाल के पीएम के बीच लंच का कार्यक्रम है।

 

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा देने के लिहाज से आयोजित 'नेपाल-इंडिया बिजनेस फोरम' में भी शामिल होंगे।

'रोटी-बेटी' से आगे बढ़कर अब ऊर्जा साझेदारी पर जोर

भारत और नेपाल के रिश्ते बहुत पुराने हैं। दोनों देशों के बीच इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक जुड़ाव है। 1950 की शांति और मित्रता संधि और 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा दोनों को करीब लाती है। दोनों देशों के रिश्तों को 'रोटी-बेटी का रिश्ता' भी कहा जाता है, क्योंकि यहां लोगों के बीच परिवार और रोजी-रोटी के संबंध भी जुड़े हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान आतंकवाद फैलाता है, उससे बातचीत असंभव', राहुल गांधी ने दिया जवाब

 

नेपाल के नए नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते अब सिर्फ पारंपरिक सहयोग तक सीमित नहीं हैं। अब दोनों देश व्यापार, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र में मिलकर काम करने पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।


और पढ़ें