इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद देश के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बसीज फोर्स के मुखिया गुलामरेजा सुलेमानी को भी मार डाला है। अब बदले की भावना से भभक रहे ईरान की IRGC सेना ने मिसाइलों से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में कहर बरपाया है।
ईरान ने कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) एक्सपोर्ट फैसिलिटी पर मिसाइल हमले किए हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी लिक्विफाइड नेचुरल गैस एक्सपोर्ट फैसिलिटी है। कतर के अधिकारियों ने भी कहा कि ईरानी मिसाइल ने साइट पर हमला किया है।
कई मिसाइलें इंटरसेप्ट की गईं
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का मलबा कई एनर्जी प्रतिष्ठानों पर गिरे, जिससे अबू धाबी ने एक गैस रिफाइनरी का ऑपरेशन रोक दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हमले के बाद गैस रिफाइनरी बंद कर दी गई हैं। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है। ईरान पर आरोप लगाते हुए इस हमले को एक गंभीर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया।
यह भी पढ़ें: 'खून की हर बूंद, ...कीमत चुकाएगा', मोजतबा खामेनेई की इजरायल को चेतावनी
'हमला होता है तो किसी को नहीं छोड़ेंगे'
दरअसल, ईरान ने युद्ध शुरू होने से पहले ही पहले चेतावनी दी थी कि अगर उसके अपने गैर रिफाइरियों पर हमला होता है तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा। दरअसल, बुधवार को ईरान के विशाल पार्स गैस क्षेत्र पर हमला हुआ था। यह इस युद्ध के दौरान ईरान के खाड़ी में स्थित एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ पहला हमला है।
आज के हमले के बाद ईरान ने सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में उनके ऊर्जा संयंत्र निशाने पर हो सकते हैं, और वहां के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर हटा लिया जाए।
सऊदी अरब, UAE और कतर में हमले
इसी के जवाब में ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर में तेल और गैस के प्रतिष्ठानों पर पूरी ताकत से हमले करेगा। इसी कड़ी में गुरुवार तो उसने सऊदी अरब के उस प्रांत पर हमले किए जिसमें कई तेल क्षेत्र मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के परमाणु बम अमेरिका के लिए बड़ा खतरा', US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट
सऊदी ने बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी बुधवार रात दो तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि सऊदी अरब ने रियाद की तरफ आ रहीं चार बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट भी कर दिया। इन हमलों के बाद वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मच गया है।