logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ईरान ने कई बार युद्धविराम तोड़ा', वार्ता से पहले भड़के डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान में वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कई बार युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया। वहीं एक पाकिस्तानी अधिकारी ने दावा किया कि बुधवार को अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच वार्ता होगी।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होगी या नहीं... अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कई बार युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और ईरान ने इस्लामाबाद में युद्धविराम पर दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने के संकेत दिए हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की अगुवाई वाले मध्यस्थों को यह जानकारी मिली है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ कल सुबह इस्लामाबाद पहुंचेंगे। उधर, ईरानी टेलीविजन का दावा है कि पाकिस्तान में वार्ता के लिए उनका कोई प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं है। इस बीच ट्रंप के बयान ने भी सस्पेंस बढ़ा दिया है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, 'ईरान ने कई बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है!'

 

यह भी पढ़ें: नेपाल में अब बालेन के खिलाफ जनता, भारत से जुड़ा 100 रुपये का नियम बना फांस

अमेरिका से पाकिस्तान कौन-कौन आ रहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपराष्ट्रपति जेडी वैंस व्हाइट हाउस के सलाहकार स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के साथ पाकिस्तान जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि बातचीत में ईरान शामिल होगा या नहीं। एक ईरानी अधिकारी ने पहले कहा कि अभी तक वार्ता में शामिल होने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बाद में कहा कि सकारात्मक रूप से इसकी समीक्षा की जा रही है।

आईआरजीसी अटका रहा है रोड़ा

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक आईआरजीसी ईरान सरकार पर बातचीत न करने का दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी खत्म नहीं होती है तब तक अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया कि सरकार ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से हरी झंडी मिलने का भी इंतजार किया। सोमवार को मंजूरी मिल चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: जारी रहेगा युद्ध? ईरान ने ट्रंप से बात करने से मना किया, बात कहां अटकी

22 अप्रैल को खत्म हो रहा युद्धविराम

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने एक साथ ईरान पर हमला किया था। करीब 40 दिन बाद पाकिस्तान की मध्यस्थता से दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ। हालांकि 22 अप्रैल को यह युद्धविराम खत्म हो रहा है। अगर उससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच कोई सहमति नहीं बनती है तो युद्ध के दोबारा शुरू होने का खतरा है।


और पढ़ें