logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोजतबा खामेनेई मार गए? ईरान ने शेयर किया 'जिंदा' होने का सबूत

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की खराब सेहत की अफवाहों के बीच सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने उनका नया वीडियो जारी किया है। इसमें वे समर्थकों से बातचीत करते नजर आए।

Mojtaba Khamenei Health

समर्थकों से बातचीत करते मुजतबा खामेनेई, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही चर्चा के बीच एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुजतबा जमीन पर बैठे लोगों के बीच नजर आ रहे हैं और उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं। सुप्रीम लीडर बनने के बाद उनका यह पहला वीडियो है। हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी जानकारी नहीं है। यह वीडियो शनिवार को ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी की ओर से जारी किया गया है। 

 

उनका यह वीडियो ऐसे समय आया है जब पिछले कई महीनों से उनकी सेहत को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। मुजतबा खामेनेई फरवरी में हुए अमेरिका-इजरायली हवाई हमले के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे थे। इस हमले में उनके पिता और पहले सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में शख्स ने खींची फोटो, लड़की ने लगाई क्लास, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में बातचीत करते दिखे मुजतबा 

यह वीडियो केवल 12 सेकंड का है। वीडियो में मुजतबा एक बंद कमरे में कालीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने काली पगड़ी और सफेद कपड़ों के ऊपर हल्के भूरे रंग का चोगा पहना हुआ था और आसपास कालीन पर बैठे लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सेहत तो ठीक-ठाक लग रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 28 फरवरी के हमले में मोजतबा के चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया।  

खराब सेहत और मौत तक का दावा 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। इजराइली चैनल 14 ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि उनकी हालत गंभीर है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। यहां तक कि जल्दी ही उनकी मौत होने तक की आशंका जताई थी। पहले भी मुजतबा की सेहत को लेकर लगाई जा रही अटकलों को ईरान खारिज कर चुका है। एक और रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुजतबा एक गुप्त ठिकाने पर हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। मुजतबा की हालत गंभीर बताई गई थी। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक उनके एक पैर की तीन बार सर्जरी की गई। साथ ही दावा किया गया था कि उन्हें कृत्रिम पैर लगाया जा सकता है। हाथ की भी सर्जरी की बात कही गई थी। चेहरे और होंठ पर गंभीर चोटों के कारण उन्हें बोलने में परेशानी हो रही थी। बाद में ईरानी अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी। 

लंबे समय से नहीं आए सामने 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजतबा सुप्रीम लीडर बनने के बाद से सार्वजनिक तौर पर कहीं नजर नहीं आए थे। उन्होंने कोई भाषण भी नहीं दिया था। सरकारी न्यूज एजेंसियों ने उनके नाम से सिर्फ कुछ लिखित संदेश जारी किए थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक, पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी मुजतबा ने किसी मंत्री से मुलाकात नहीं की थी और वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नजर नहीं आए थे। इसके अलावा राष्ट्रपति मसूद पजशकियान भी कह चुके हैं कि मुजतबा से सीधे संपर्क करना मुश्किल है।   


और पढ़ें