दिल्ली मेट्रो एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए लोग अपने दफ्तर और कॉलेज टाइम पर पहुंच जाते हैं। मेट्रो में सफर करना महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है क्योंकि मेट्रो में सीसीटीवी लगी हुई है। इन सबके बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स लड़कियों की वीडियो और फोटो खींचते पकड़ा गया। लड़कियों ने आरोपी शख्स को जमकर सुनाया। इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी राय दी है।
सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर आरोपी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों ने पहले आरोपी शख्स से सवाल किया कि क्या शख्स ने उनकी फोटो खींची है। शख्स हड़बड़ा कर अपने फोन से फोटो डिलीट करने लगा। इस वीडियो को देखने के बाद एक्स पर कई लोगों ने शख्स का विरोध किया। जहां एक तरफ लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की बातें कही हैं, वहीं दूसरी तरफ लड़कियों पर भी सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: फैजल खान पर अभिनव ने क्या कहा कि बवाल मच गया?
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक शख्स के पास जाती हैं और उससे पूछती हैं, 'क्या आप हमारी फोटो खींच रहे थे?' शख्स ने तुरंत अपने पॉकेट से फोन निकाला और लड़कियों की वीडियो डिलीट की। फिर शख्स ने लड़कियों को दिखाया कि वह वीडियो नहीं बना रहे थे।
उसके बाद लड़कियों ने फोन में देखा, जिसमें उनकी वीडियो बनी हुई थी। इसके बाद लड़कियों ने लताड़ते हुए कहा, 'आपके फोन में साफ तौर पर दिखा कि आपने वीडियो बनाई है। आपको पता है, पब्लिक प्लेस पर लड़कियों या किसी अनजान व्यक्ति की वीडियो नहीं बना सकते हैं।' जिसके बाद शख्स ने कहा, 'ठीक है।'
यह भी पढ़ें: सड़क पर मनाया बर्थडे, पार्टी में की फायरिंग, वायरल वीडियो पर 10 लोग गिरफ्तार
वीडियो पर लोगों का आक्रोश
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'फोन में वीडियो देखने के बाद उस आदमी को थप्पड़ क्यों नहीं मारा? वह दो थप्पड़ डिजर्व करता है।'
दूसरे व्यक्ति अतुल कुमार ने कहा, 'आपने वह वीडियो क्यों बनाया और उसे वायरल क्यों किया? आपको इजाजत भी लेनी चाहिए थी। आप पुलिस में शिकायत कर सकते थे। वीडियो को वायरल करने की क्या जरूरत थी?'