logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फैजल खान पर अभिनव ने क्या कहा कि बवाल मच गया?

यूट्यूबर और शिक्षक सोनू शर्मा और अभिनव का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हो रहा है। पॉडकास्ट में अभिनव और सोनू शर्मा ने फैजल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 Sonu Sharma and Abhinav

सोनू शर्मा और अभिनव, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर यूट्यूबर और शिक्षक सोनू शर्मा और अभिनव का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू शर्मा और अभिनव ने फैजल खान उर्फ खान सर के बारे में सनसनीखेज दावे किए। सोनू शर्मा ने बताया कि उन्हें विवेक बिंद्रा का फोन आया था। उस दौरान खान सर कॉन्फ्रेंस में थे। तब कथित तौर पर खान सर ने बताया कि रोशन आनंद के भाई शराब पीकर मरे थे, अब हत्या का दोष खान सर को दिया गया। इसके अलावा अभिनव ने अंजना ओम कश्यप के साथ हुए विवाद को लेकर सनसनीखेज दावे किए हैं।

 

सोनू शर्मा का 'द सोनू शर्मा शो' नाम का एक यूट्यूब पॉडकास्ट चैनल है। इस शो में अभिनव गेस्ट के तौर पर आए थे, जहां उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर के बारे में कई दावे और आरोप लगाए थे। अब सवाल उठता है कि सोनू शर्मा और अभिनव शर्मा ने पॉडकास्ट में क्या बोले थे, आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सड़क पर मनाया बर्थडे, पार्टी में की फायरिंग, वायरल वीडियो पर 10 लोग गिरफ्तार

अंजना वाले विवाद को लेकर क्या कहा?

 

अभिनव शर्मा ने अंजना वाले विवाद को लेकर अहम बात बताई है। उन्होंने कहा, 'देखिए, अंजना वाले केस में इन्होंने कोर्ट में कहा कि हम वीडियो हटा देंगे, लेकिन पॉडकास्ट में कुछ और बात कही थी। जबकि हम कोर्ट में झुकने को तैयार नहीं थे। तब मीडिएशन हुआ। तो हम उतना बोलते हैं, जिसको वापस लेने की जरूरत न पड़े।'

 

इसके बाद अभिनव ने कहा, 'खान सर राजवानी के पॉडकास्ट में कह रहे थे कि BPSC एग्जाम में 1800 में 1500 हमारे छात्र सेलेक्ट हुए। जबकि खान सर BPSC एग्जाम के लिए नहीं पढ़ाते हैं।'

 

इसके बाद अभिनव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खान सर की शादी में गए थे, जहां उन्होंने डांस किया था। इसी को लेकर अभिनव ने दावा करते हुए कहा, 'खान सर ने हमें शादी में बुलाया था। हमें फर्क है कि हम बच्चे साथ नहीं गए थे क्योंकि खान सर दूसरों के पॉडकास्ट में बता रहे हैं कि ये लोग शादी में आकर नागिन डांस कर रहे थे। जबकि खान सर ने हमें बुलाया, इसलिए गए थे। आप हर जगह बोलते हो कि हम हर जगह नहीं जाते हैं, जबकि छात्रों ने बुलाया तो हम चले जाते हैं। तो आप बुलाकर इस तरीके से जलील कर रहे हैं। हम फ्लाइट बुक करके आपकी शादी में आए थे, तो आपने हमें जलील किया।'

 

 

यह भी पढ़ें: 'हमें तमिलनाडु में बंद रखा है', फैक्ट्री में काम करने वाली महिला का Video वायरल

क्या था अंजना और खान सर का विवाद?

 

पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने टीवी डिबेट के दौरान यूट्यूब पर पढ़ाने वाले टीचर्स पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि इन टीचर्स के पास ज्ञान नहीं होता, सिर्फ व्यूज के लिए बटोरते हैं। इसके बाद यूट्यूब पर पढ़ाने वाले टीचर्स जैसे अभिनव और फैजल खान ने अंजना पर पलटवार किया था। उसी दौरान फैजल खान ने अंजना की पत्रकारिता पर सवाल उठाया था। साथ ही अंजना के लिए 'बिकाऊ पत्रकार' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। इसके बाद अंजना ने फैजल खान और अभिनव पर मानहानि का मुकदमा दायर किया। इसी मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें