logo

मूड

ट्रेंडिंग:

B1 ब्रिज अटैक का बदला कैसे लेगा ईरान? 8 ठिकाने जहां अब होंगे मिसाइल अटैक

ईरान ने अपने बी1 पुल पर हमले का बदला लेने की बात कही है। उसने मध्य पूर्व में स्थित आठ पुलों की सूची जारी की है, जहां आईआरजीसी संभावित हमला कर सकता है।

Iran B-1 Bridge

ईरान का बी1 पुल। ( Photo Credit: X@araghchi)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कराज में स्थित देश के सबसे बड़े पुल को बमबारी में तबाह कर दिया है। इस घातक हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। उसने मध्य पूर्व में स्थित आठ पुलों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें आने वाले समय में ईरान निशाना बना सकता है।

 

ईरान में जो पुल तबाह हुआ है, उसे बी1 पुल कहा जाता है। इसे इसी साल जनता के लिए खोलना था। खुलने के बाद यह पुल राजधानी तेहरान को कराज शहर से जोड़ता। ईरानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक पुल पर हुए हमले में आठ लोगों की जान गई है। वहीं 95 अन्य लोग घायल हैं।

 

यह भी पढ़ें: म्यांमार में जिस सेना प्रमुख ने किया तख्तापलट, वही बन गया राष्ट्रपति

 

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी ने उन पुलों की सूची जारी की है, जिन्हें आईआरजीसी ने निशाना बनाने की बात कही है। अगर ईरान सच में मध्य पूर्व के पुलों को निशाना बनाता है तो वहां भारी तबाही मच सकती है। अभी तक तेल-गैस और डेटा सेंटर पर होने वाले हमले सीधे तौर पर नागरिक ढांचे की तरफ मुड़ जाएंगे। 

इन पुलों को निशना बनाएगा ईरान

  • कुवैत में शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबाह पुल
  • सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे 
  • संयुक्त अरब अमीरात में शेख जायद पुल और अल मकता पुल 
  • जॉर्डन में किंग हुसैन पुल, दामिया पुल, शेख खलीफा पुल और अब्दौन पुल

यह भी पढ़ें: 'हमने होर्मुज में अपने नाविकों को खोया', ईरान वार्ता में और क्या बोला भारत?

अभी बहुत कुछ होना बाकी है: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कराज पुल पर हमले का वीडियो पोस्ट किया और कहा कि ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह गया। अब इसका दोबारा कभी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान में जो कुछ बचा है, उसे नष्ट करना अभी शुरू नहीं किया है। पहले पुलों पर और उसके बाद बिजली संयंत्रों पर हमला करेंगे। ईरान का नेतृत्व जानता है कि क्या करना है और इसे जल्द से जल्द करना होगा।


और पढ़ें