logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बंद रहेगा होर्मुज, एक-एक मौत का बदला लेंगे', ईरान के नए सुप्रीम लीडर की धमकी

ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने अपने पहले संदेश में साफ कर दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलेगा। ईरान अब इसका इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर कर रहा है। उन्होंने पड़ोसी खाड़ी देशों को भी हमले की धमकी दी है।

Mojtaba Khamenei

मोजतबा खामेनेई के साथ सेल्फी लेते लोग। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को अपना पहला लिखित संदेश जारी किया। इसे वहां के सरकारी न्यूज चैनलों पर पढ़ा गया। इसमें सर्वोच्च नेता मोजतबा अली खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की बात कही। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दबाव का टूल बताया और कहा कि इसका बंद रहना जरूरी है।

 

मोजतबा ने अमेरिका से एक-एक हत्या का बदला लेने की कसम खाई। वहीं पड़ोसी खाड़ी देशों को सीधे धमकी दी। कहा कि अपने यहां स्थित अमेरिका बेसों को बंद कर दें, नहीं तो ईरान उन पर अब सीधे हमले करेगा। अभी तक ईरान ने सिर्फ अमेरिकी ठिकानों को ही निशाना बनाया था। 

 

यह भी पढ़ें: गैस या इंडक्शन: घर में किस पर खाना बनाना पड़ता है सस्ता; समझिए पूरा गणित

एक-एक मौत का बदला लेंगे: मोजतबा

नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने युद्ध में मारे गए सभी लोगों का बदला लेने की कसम खाई है। अपने संदेश में लिखा, हम अपने शहीदों के खून का बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जवाबी कार्रवाई सिर्फ उनके पिता की हत्या तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जान गंवाने वाले एक-एक ईरानी का बदला लिया जाएगा। कुछ जवाबी कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। मगर जब तक पूरा बदला नहीं ले लिया जाएगा। तब तक यह अन्य सभी मामलों से ऊपर रहेगा।

खाड़ी देशों को खुली धमकी, ईरान हमला करेगा

अपने संदेश में मोजतबा ने खाड़ी देशों को भी चेतावनी दी है। इसमें कहा कि हालिया हमले में कुछ सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया गया था। जैसा कि हमने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी। उन देशों पर सीधे हमला करने की जगह हमने सिर्फ उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया। अगर इन ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ होता है तेहरान उन पर हमले जारी रखेगा। मोजतबा खामेनेई ने आगे लिखा, 'इन देशों को उन लोगों के प्रति अपना रुख स्पष्ट करना होगा, जिन्होंने हमारी मातृभूमि पर हमला किया और हमारे लोगों को मारा। मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे इन ठिकानों को जल्द से जल्द बंद कर दें।'

 

यह भी पढ़ें: 3 की मौत, चौथा लापता, 2 दर्जन से अधिक घायल; भारतीयों पर भारी पड़ रही ईरान जंग

हिजबुल्लाह और हूती की तारीफ की

मोजतबा ने खुलकर अपने प्रॉक्सी गुटों की तारीफ की। अपने संदेश में उन्होंने यमन के हूती विद्रोहियों, लेबनान के हिजबुल्लाह और इराक के सशस्त्र गुटों का जिक्र और कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद यह सभी ईरान के साथ खड़े हैं। मोजतबा ने कहा कि हम प्रतिरोध मोर्चे के देशों को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। प्रतिरोध मोर्चा इस्लामी क्रांति के मूल्यों का एक अभिन्न अंग है। 

नया मोर्चा खोलने की तैयारी में ईरान

अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ ईरान अब नए मोर्चे खोलने की तैयारी में है। इसका संकेत भी मोजतबा खामेनेई ने दिया है। अपने संदेश में खामेनेई ने कहा कि ईरानी अधिकारी युद्ध को उन अन्य मोर्चों तक ले जाने की संभावना पर विचार करने में जुटे हैं, जहां दुश्मन कमजोर स्थिति में है। दुश्मन के कम अनुभव और असुरक्षित मोर्चों का अध्ययन किया गया है। अगर युद्ध जारी रहा और यह हमारे हितों के लिए फायदेमंद होता है तो नए मोर्चे को सक्रिय किया जाएगा।


और पढ़ें