logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तुम्हारे तेल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर में आग लगाएंगे', ईरान ने अमेरिका को धमकाया

ईरान की सेना ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को धमकी दी है कि अगर किसी ने भी उसके बुनियादी ढांचे और बंदरगाहों को नुकसान पहुंचाया तो तबाही तय है।

Tehran

तेहरान में इजरायली हमला। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान की सेना के मुख्य कमांड खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी   ने कहा कि अगर अमेरिका या उसके सहयोगी देशों ने ईरान के ऊर्जा केंद्रों या बंदरगाहों पर सबसे छोटा सा भी हमला किया, तो ईरान का जवाब बहुत तेज और विनाशकारी होगा।  

लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा, 'हम हमलवार देशों और उसके सभी साथियों को चेतावनी देते हैं कि ईरान के ऊर्जा ढांचे या बंदरगाहों पर थोड़ा-सा भी हमला होने पर, हमारा कुचलने वाला और तबाह करने वाला जवाब आएगा।'

यह भी पढ़ें: 28 जहाज, सैकड़ों भारतीय फंसे, होर्मुज पर ईरान, भारत की मदद से बच क्यों रहा है?

'जरा सा हमला और तबाह हो जाएंगे एनर्जी प्लांट'

लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा, 'ऐसे हमलों की स्थिति में, पूरे इलाके के उन सभी तेल और गैस के ठिकानों को आग लगा दी जाएगी और तबाह कर दिया जाएगा, जिनमें अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों का फायदा या दिलचस्पी है।'

 

 

ईरान का अगला प्लान क्या है?

मोजतबा खामेनेई, सुप्रीम लीडर, ईरान:-
हम अपने शहीदों के खून का बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जंग में जान गंवाने वाले एक-एक ईरानी का बदला लिया जाएगा। जब तक पूरा बदला नहीं ले लिया जाएगा। हम चैन से नहीं बैठेंगे।

यह भी पढ़ें: 'बंद रहेगा होर्मुज, एक-एक मौत का बदला लेंगे', ईरान के नए सुप्रीम लीडर की धमकी

अमेरिका-इजरायल पर भारी पड़ेगा यह दांव

ईरान ने साफ-साफ धमकी दी है कि उसके खिलाफ कोई भी हमला हुआ तो सेना सिर्फ अपना बचाव नहीं करेगी, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट के तेल-गैस सिस्टम को तबाह कर देगा। अमेरिका और उसके दोस्तों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रहीं हैं। अमेरिका और इजरायल को इस जंग में तगड़ा नुकसान हो रहा है। ईरान एक साथ कई देशों पर हमले कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव से भागलपुर के बुनकरों पर संकट, 25 करोड़ का निर्यात ऑर्डर रद्द

ईरान इस जंग में क्या कर रहा है?

ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने कहा है कि इजरायल और अमेरिका के खिलाफ 44वां बड़ा हमला किया है। ईरान की सरकारी मीडिया फार्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक IRGC ने बड़ी संख्या में मिसाइल हमले किए हैं। ये हमले इजरायल के उत्तरी इलाकों में किए गए हैं। किरयात शमोना, हदेरा और हाइफा में किए गए हैं।

अमेरिका की सैन्य बेस और यूएस फिफ्थ फ्लीट को भी निशाना बनाया गया है। दूसरी तरफ, लेबनॉन की राजधानी बेरूत में इजरायली हमले बहुत तेज हो गए हैं। पिछले कुछ घंटों में दक्षिणी इलाकों और यहां तक कि शहर के बीचों-बीच में भी भारी बमबारी हुई है। 

बेरूत के ऊपर इजरायली सर्विलांस ड्रोन पिछले 24 घंटे से बहुत नीचे उड़ रहे हैं। भीषण धमाके हो रहे हैं। लेबनॉन में अब हमले फिर से बहुत बढ़ गए हैं। इजरायल ने कहा है कि वह हिज्बुल्लाह को तबाह कर दिया। बेरूत में धमाके सुनाई दे रहे हैं। 


और पढ़ें