logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्रिटेन में अमेरिकी बेस तक पहुंचे ईरानी ड्रोन, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

ब्रिटेन के बेस में तैनात अमेरिकी जहाजों और सैनिकों तक ईरानी ड्रोन पहुंचने से हड़कंप मच गया। यह घटना 13 नवंबर की है। अमेरिकी सैनिकों को सुरक्षित जगह पर शरण लेनी पड़ी थी।

UK News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ब्रिटेन में स्थित आरएएफ लेकेनहीथ बेस पर नवंबर महीने में ही दर्जनों बार ड्रोन गतिविधियां देखने को मिली हैं। अमेरिकी सेना ने इन ड्रोनों को खदेड़ दिया। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया। आशंका जताई कि इसमें ईरान का हाथ है। ब्रिटेन का आरएएफ लेकेनहीथ बेस अमेरिकी सेना के लिए बेहद अहम है। यहां करीब 7000 अमेरिकी जवान तैनात हैं और उसवा 48वां फाइटर विंग भी मौजदू है। 

 

आरएएफ फेयरफोर्ड पर भी संदिग्ध गतिविधियों के बाद अमेरिका को अपने बी-1 बॉम्बर विमानों को हटाना पड़ा था। यह दावे उस वक्त भी अहम हो जाते हैं, जब ईरान ने खुले मंच से यूरोप खासकर ब्रिटेन में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने की कई बार धमकी दी है।

 

यह भी पढ़ें: क्या परमाणु हमले की तरफ बढ़ रहा रूस? दिमित्री के लेख से यूरोप में हड़कंप

काउंटर-ड्रोन तकनीक तैनात

फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ड्रोन गतिविधियों के बाद अमेरिका ने बेस पर काउंटर-ड्रोन तकनीक को तैनात किया। हालांकि अमेरिकी सेना खुलकर इस बारे में बात करने से बचती है। यह घटना 13 नवंबर की है। अमेरिकी वायुसेना के प्रवक्ता ने भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की पुष्टि की थी और कहा था कि इससे कोई विमान, बुनियादी ढांचा और कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यूके के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 13 नवंबर को आरएएफ लेकेनहीथ में ड्रोन गतिविधि से जुड़ी खबरों पर कार्रवाई करने के लिए रक्षा मंत्रालय की पुलिस और सफोल्क पुलिस ने अमेरिकी सेना के साथ मिलकर काम किया। स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया। बेस पर सुरक्षा से जुड़े उपाय लागू किए गए हैं।

सुरक्षित जगह पर चले गए थे अमेरिकी सैनिक

अमेरिकी सेना ने संदिग्ध ड्रोनों को खदेड़ तो दिया लेकिन किसी ड्रोन को न निशाना बना पाई और न ही बरामद किया। रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि बेस के ऊपर करीब छह ड्रोन देखे गए थे। संदिग्ध ड्रोन एक्टिविटी के बाद अमेरिकी सैनिकों को सुरक्षित जगह पर शरण लेनी पड़ी थी। ड्रोन बरामद नहीं होने से यह साफ नहीं हो पाया कि उसमें हथियार थे या नहीं। शक जताया जा रहा है कि इन ड्रोन गतिविधियों के पीछे ईरान का हाथ है। सितंबर में भी आरएएफ लेकेनहीथ बेस पर चार्ली अलर्ट जारी किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: छोटे से देश वानुअतु और फ्रांस के बीच तनाव, निर्जन द्वीपों पर कब्जे की लड़ाई

एक और बेस निशाने पर था

लेकेनहीथ बेस के अलावा आरएएफ फेयरफोर्ड बेस में एक आतंकी साजिश का खुलासा हुआ था। यूके की पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा था। जांच में पता चला था कि एयरबेस में तोड़फोड़ की साजिश रची गई थी। इसमें ईरान की आईआरजीसी शामिल थी। हालांकि यूके के दावों को ईरान ने खारिज कर दिया था। ड्रोन गतिविधियों के बाद ब्रिटेन बेस की सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा है। 


और पढ़ें