logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सऊदी अरब, UAE और ओमान पर ईरान का हमला, तेहरान में इजरायल की भीषण बमबारी

ईरान के ड्रोन जंग के 14वें दिन भी सऊदी अरब, बहरीन, ओमान और यूएई पर कहर बनकर टूट रहे हैं। सऊदी अरब ने शुक्रवार को 10 से अधिक ड्रोनों को रोका है। ओमान में दो लोगों की जान गई है।

Iran-Israel War

लेबनान में इजरायल ने मचाई तबाही। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 14वें दिन भी भीषण जंग जारी है। ओमान में एक ड्रोन हमले में दो लोगों की जान गई है। इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब भी बंद हैं। यहां कार्गो जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। इसका असर यह है कि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई है।

 

इस बीच इजरायली सेना ने तेहरान में हमलों की नई लहर शुरू कर दी है। शहर के कई हिस्सों पर धुआं उठते देखा गया है। ईरान ने भी शुक्रवार तड़के इजरायल पर मिसाइलों की बारिश शुरू कर दी है। उधर, इराक के एरबिल में एक ड्रोन हमले में फ्रांस के 6 सैनिक चोटिल हुए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि हमला किसने किया है।

 

यह भी पढ़ें: ईरानी विदेश मंत्री से तीसरी बार जयशंकर ने की बात, PM मोदी को भी मिलाना पड़ा फोन

लेबनान में इजरायली हमले में नौ की मौत

दक्षिणी लेबनान में इजरायल की भीषण बमबारी जारी है। अब तक इजरायली सेना कई गावों और कस्बों को निशाना बना चुकी है। सिडोन के करीब अर्की गांव में इजरायली हमले में नौ लोगों की जान गई है। लेबनान के अधिकारियों के मुताबिक इजरायली हमले में अब तक 98 बच्चों समेत 687 लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 7.5 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा।

तेहरान में रैली में धमाका

तेहरान के फिरदौसी स्क्वायर में शुक्रवार को अल-कुद्स दिवस मार्च के दौरान एक धमाके में एक महिला की मौत हुई। ईरान में हर साल फिलिस्तीनियों के प्रति एकजुटता दिखाने की खातिर रैली का आयोजन किया जाता है। हजारों प्रदर्शनकारियों के बीच हुए धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। रैली में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी भी पहुंचे थे। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक युद्ध में अब तक 1,444 लोगों की मौत हो चुकी है और 18,551 लोग घायल हुए हैं।

सऊदी अरब पर कई ड्रोन से हमला

ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब पर भी कई ड्रोन से हमला किया। रियाद के राजनयिक क्वार्टर के पास एक ड्रोन को मार गिराया गया है। इस इलाके में विदेशी दूतावास स्थित हैं। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के साथ-साथ अल-खारज प्रांत और राजधानी रियाद में आठ और ड्रोन को मार गिराया है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान हार क्यों नहीं मान रहा, क्या है मोजेक स्ट्रेटजी? जिसने ट्रंप को फंसा दिया

 

ओमान में दो की मौत, दुबई पर भी ड्रोन अटैक

दुबई में एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। इमारात पर कुछ मलबा गिरा है। एयर डिफेंस सिस्टम ने एक हमले को नाकाम कर दिया है। ईरान पूरे मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। सबसे अधिक प्रभावित संयुक्त अरब अमीरात है। बहरीन पर भी अब तक 114 मिसाइलों और 190 ड्रोन से हमला किया गया है।

 

ओमान के सोहार प्रांत में एक ड्रोन हमले में दो लोगों की जान गई है। दोनों मृतक विदेशी नागरिक हैं। कुछ अन्य लोग घायल हैं। शुक्रवार सुबह एक ड्रोन ने अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र में हमला किया। इससे पहले बुधवार को भी एक ईरानी ड्रोन ने सलालाह बंदरगाह में ईंधन टैंकों पर हमला किया था।


और पढ़ें