logo

ट्रेंडिंग:

इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का कांगो के चर्च पर हमला, 21 की मौत

इतुरी में कांगो सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स न्गोंगो ने कहा, 'आज सुबह हमें पता चला कि कोमांडा से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चर्च में हथियारबंद लोगों ने छुरे से हमला किया।

Congo church attack

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों ने अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में एक चर्च पर रविवार को जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें 21 लोग मारे गए हैं। यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) के सदस्यों ने किया है। हमले में कई मकानों और दुकानों को भी जला दिया गया है।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने 'एसोसिएटेड प्रेस' के हवाले से बताया है कि कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने कहा, '21 से ज्यादा लोगों को गोली मार दी गई और हमें कम से कम तीन जले हुए शवों और कई मकानों के जल जाने की सूचना मिली है। तलाश अभियान जारी है।' कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका: रनवे पर दौड़ रहा था विमान, अचानक सुलगा, कूदकर भागे लोग

हथियारबंद लोगों ने छुरे से हमला किया

इतुरी में कांगो सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स न्गोंगो ने कहा, 'आज सुबह हमें पता चला कि कोमांडा से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चर्च में हथियारबंद लोगों ने छुरे से हमला किया। इसमें लगभग 10 लोग मारे गए और उनका नरसंहार किया गया है। यहां कुछ दुकानों में आग लगा दी गई।'

 

यह भी पढ़ें: 'कलाई काटी, हड्डी काटी', शॉपिंग सेंटर के बाहर युवक पर गंड़ासे से हमला 

दर्जनों लोगों की हत्या

इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का समूह युगांडा और कांगो के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय हैं। यह खूंखार समूह लगातार नागरिक आबादी पर हमलों को अंजाम दे रहा है। आतंकी संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स का गठन 1990 के दशक में युगांडा में किया गया था। संगठन योवेरी मुसेवेनी के साथ फैसे असंतोष के बाद अलग-अलग छोटे समूहों को मिलकर बनाया गया था।

 

इससे पहले एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स ने इस महीने की शुरुआत में ही इतुरी में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले को संयुक्त राष्ट्र ने नरसंहार बताया था। बता दें कि एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स कांगो में इस्लामी सरकार की चाहता है और वहां इस्लामी कानून स्थापित करना चाहता है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap