logo

ट्रेंडिंग:

'मैं बातचीत करने को तैयार हूं', ईरान के हमले के बाद क्या ट्रंप ने डाल दिए हथियार

दो दिन की भीषण जंग के बाद ईरान और अमेरिका के बीच सुलह होती दिखाई दे रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत का संकेत दिया है। ओमान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहा है।

Donald Trump

ट्रंप ईरान के साथ बाचतीत करने पर राजी। ( फाइल फोटो )

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य-पूर्व के कई देशों में ईरान की भीषण तबाही के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत का ऐलान किया है। जंग के बीच ओमान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है। रविवार को ही ईरान ने ओमान के पोर्ट और दो तेल टैंकर पर हमला किया। वहीं संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी और आर्थिक केंद्र दुबई पर बैलेस्टिक मिसाइलों की बारिश की। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वे बातचीत करना चाहते हैं। मैं भी बातचीत पर सहमत हूं। उन्हें यह पहले ही करना चाहिए था। 

 

खाड़ी के देशों पर ईरान के हमलों के बाद ही बातचीत की पहल शुरू की गई। ओमान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और ईरान के अलावा अन्य पक्षों से बात की। दोनों देशों से युद्धविराम और बातचीत पर लौटने की अपील की। ओमान के विदेश मंत्रालय और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बात हुई। इसमें अराघची ने कहा कि ईरान शांति का आह्वान कर रहा है। ईरानी पक्ष ने किसी भी गंभीर प्रयास के प्रति खुलापन व्यक्त किया है, जो तनाव को रोकने और स्थिरता की तरफ लौटने में योगदान देता है।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल में गाजा जैसा नजारा, ईरान की बैलेस्टिक मिसाइलों ने धुआं-धुआं कर दिया

 

अटलांटिक पत्रिका के साथ बातचती में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'वे बात करना चाहते हैं। मैं बात करने के लिए सहमत हो गया हूं। मैं उनसे बात करूंगा। उन्हें यह पहले ही करना चाहिए था। इसे व्यावहारिक और आसानी से किया जा सकता था। उन्होंने बहुत देर कर दी।' हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बातचीत किस-किसके बीच होगी और कब होगी। 

 

 

 

ट्रंप ने दिया बातचीत की टेबल पर बमबारी का आदेश

एबीसी से बातचीत में ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि डील हाथ में थी। हम जिनेवा से यह समझकर निकले थे कि अगली बार जब हम मिलेंगे तो डील पक्की कर लेंगे। जो लोग डिप्लोमेसी खराब करना चाहते थे, वे अपने मिशन में कामयाब हो गए, लेकिन यह ट्रंप ही थे, जिन्होंने एक बार फिर आखिरकार बातचीत की टेबल पर बमबारी का आदेश दिया।

 

यह भी पढ़ें: जिसका डर था, वही हो गया; ईरान ने अमेरिकी एयरक्रॉफ्ट कैरियर पर कर दिया बड़ा हमला

अमेरिका ने 9 शिप तबाह की

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया। लिखा कि मुझे अभी पता चला है कि हमने 9 ईरानी नेवल शिप को तबाह करके डुबो दिया है। उनमें से कुछ काफी बड़े और जरूरी थे। हम बाकी के पीछे जा रहे हैं। वे भी जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैर रहे होंगे। एक अलग हमले में हमने उनके नेवल हेडक्वार्टर को काफी हद तक तबाह कर दिया है। इसके अलावा नेवी बहुत अच्छा कर रही है। उधर, ईरान के आईआरजीसी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन अमेरिकी और ब्रिटिश तेल टैंकरों पर मिसाइलों से हमला किया गया है। उनमें आग लगी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap