logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुबई एयरपोर्ट पर दो ड्रोन से हमला, एक भारतीय समेत चार लोग घायल

ईरान युद्ध में सबसे भीषण मार संयुक्त अरब अमीरात ही झेल रहा है। अब तक सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन से हमला हो चुका है। ताजा हमला दुबई एयरपोर्ट पर किया गया है।

Iran Israel War

प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

ईरान अपने ड्रोन से संयुक्त अरब अमीरात को लगातार निशाना बनाने में जुटा है। बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो ड्रोन गिरे हैं। इसमें चार विदेशी लोगों की चोट आई है। घायलों में दो नागरिक घाना और भारत व बांग्लादेश के एक-एक नागरिक शामिल हैं। दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक हवाई यातायात सामान्य तौर पर चल रहा है। तनाव के बीच फिलीपींस की एयरलाइंस ने मध्य पूर्व की कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है।

 

यूएई से सीमित संख्या में फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से एयरपोर्ट पहुंचने से पहले फ्लाइट के स्टेट्स की जानकारी लेने की सलाह दी है, क्योंकि कई फ्लाइट में बदलाव ऐन वक्त में हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान के बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 जहाजों मार गिराया, अमेरिका का बड़ा दावा

पहले भी हो चुका दुबई एयरपोर्ट पर हमला

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद दुबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। 7 मार्च को एयरपोर्ट आंशिक तौर पर खोला गया। इससे पहले 1 मार्च को भी एयरपोर्ट पर हमला हो चुका है। उस हमले में चार लोगों को मामूली चोट आई थी। दुबई दुनिया का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। पिछले साल यहां 95.2 मिलियन लोगों ने यात्रा की थी। पिछले साल दिसंबर में 87 लाख लोगों ने दुबई की यात्रा की थी। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: टेस्ला छोड़ने पर सेंडिल पलानी को एलन मस्क ने क्यों कहा 'थैंक यू'? जानिए वजह

संयुक्त राष्ट्र में यूएई ने की हमलों की निंदा

इस बीच संयुक्त राष्ट्र में दुबई ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की और वैश्विक कार्रवाई की मांग की। संयुक्त राष्ट्र में यूएई के स्थायी प्रतिनिधि जमाल अल मुशारख ने कहा कि ईरान पूरे इलाके को निशाना बना रहा है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। संप्रभुता और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ है। 

ईरान में 1300 से अधिक लोगों की मौत

ईरान यु्द्ध 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है। मंगलवार को अमेरिका और इजरायल के फाइटर जेट्स ने राजधानी तेहरान, इस्फहान और कराज में भीषण बमबारी की। तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट बमबारी में तबाह हो गया है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक युद्ध में अब तक 1300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 10 हजार से अधिक स्थानों पर बमबारी हुई। ईरान की सेना भी जवाबी हमले करने में जुटी हैं। मंगलवार की रात इजरायल और खाड़ी देशों पर दर्जनों मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन से हमला किया गया। 

 


और पढ़ें