logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप की डील से पहले इजरायल का भीषण हमला, हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर उड़ाया

इजरायल की सेना ने बेरूत में स्थित हिजबुल्लाह के ठिकाने पर भीषण बमबारी की है। लेबनानी मीडिया के मुताबिक एक शख्स की जान गई है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दो मंजिलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Israel-Hezbollah News

बेरूत में आईडीएफ की बमबारी। (Photo Credit: X/IDF)

अमेरिका और ईरान के बीच डील से ठीक पहले इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण बमबारी की। एक हफ्ते पहले भी इजरायल ने इसी दहिया जिले में बमबारी की थी। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से अटैक किया था। इजरायल की सेना ने तेहरान पर हमला करके तनाव बढ़ा दिया था। अमेरिका के हस्तक्षेतप से दोनों देशों ने एक-दूसरों पर हमलों को रोका था।

 

बता दें कि दहिया हिजबुल्लाह का गढ़ है। पिछले हफ्ते हिजबुल्लाह ने रॉकेट से इजरायल पर हमला किया था। जिसके जवाब में इजरायल ने एयर स्ट्राइक की थी। इस बार भी इजरायल ने हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों के बाद दहिया को निशाना बनाया है। लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक इजरायली हमले में एक व्यक्ति की जान गई है। वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक अपार्टमेंट बिल्डिंग हमले से बेहद क्षतिग्रस्त हुई है।

 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रंप से पहली बार फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी

 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'इजरायल पर हिजबुल्लाह की गोलीबारी के जवाब में आईडीएफ ने बेरूत के दहिया जिले में हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।'

 

 

 

इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह पर लगाया हमले का आरोप

इजरायल की सेना ने हमला का एक वीडियो साझा किया और लिखा सीजफायर का साफ उल्लंघन। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायली बस्तियों की ओर तीन प्रोजेक्टाइल दागे हैं। ये प्रोजेक्टाइल शोमेरा और श्लोमी बस्तियों के पास गिरे। इसके अलावा वीकेंड पर भी दो प्रोजेक्टाइल इजरायली इलाके में आए थे। यह इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की हिजबुल्लाह की लगातार प्रयासों का हिस्सा है। आईडीएफ अपने नागरिकों के लिए हिजबुल्लाह से पैदा हुए खतरे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।

हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर सटीक हमला किया: आईडीएफ

इजरायली सेना ने एक अन्य एक्स पोस्ट में बताया कि बेरूत के दहिया में एक सटीक हमला किया है। हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया गया है। आईडीएफ ने कुछ समय पहले भी हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया था।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल, इंडिया और फ्रांस की तिकड़ी ने कैसे बढ़ाई तुर्की की टेंशन?

'लोगों पर हमला करने में इस्तेमाल हो रही थी इमारत'

इजरायली सेना ने कहा कि इस हेडक्वार्टर का इस्तेमाल हिजबुल्लाह के आतंकवादी इजरायली नागरिकों और दक्षिणी लेबनान में काम कर रही आईडीएफ सेनाओं के खिलाफ आतंकी साजिशों में कर रही थे। रविवार को हिजबुल्लाह ने इजरायल की तरफ हमला किया। इसके बाद यह कार्रवाई शुरु की गई।

 

 

 

क्या पटरी से उतर जाएगी बातचीत?

बताया जा रहा है कि इजरायल ने पांच मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग को निशाना बनाया है। दूसरी और तीसरी मंजिल को अधिक नुकसान पहुंचा है। इजरायल का यह हमला अमेरिका और ईरान की बातचीत को पटरी से उतर सकता है। ईरान की चाहत है कि लेबनान को भी सीजफायर में शामिल किया जाए। हालांकि इजरायल इसके पक्ष में नहीं है। अब विश्लेषकों का मानना है कि इजरायल के ताजा हमलों से ईरान बातचीत से मुकर सकता है। 

 

 

 


और पढ़ें