logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जापान की रबर फैक्ट्री में सिरफिरे ने 14 लोगों को चाकू से गोदा, मचा हड़कंप

सेंट्रल जापान की एक फैक्ट्री में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सिरफिरे ने वहां काम कर रहे लोगों पर अंधाधुन चाकू से हमला कर दिया।

japan knife

जापान की फैक्ट्री में चाकू से हमला। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

सेंट्रल जापान की एक फैक्ट्री में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सिरफिरे ने वहां काम कर रहे लोगों पर अंधाधुन चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 14 लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना राजधानी टोक्यो के पश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत के मिशिमा शहर की रबड़ फैक्टरी का है।

 

जापान के इमरजेंसी सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में एक लिक्विड का भी स्प्रे किया गया है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

वहीं, स्थानीय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जापान की न्यूज़ एजेंसी क्योदो के अनुसार, हमलावर को कारखाने में ही हिरासत में ले लिया गया। घायलों की हालत समेत अन्य कोई जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: कनाडा में एक और भारतीय की हत्या, गोली मारकर फरार हुए हमलावर

 

जापानी मीडिया से आ रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हत्या की कोशिश के शक में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। हालांकि, घायलों को चाकू के वार से कितनी गहरी चोटें लगी हैं, यह फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

 

यह भी पढ़ें: ISIS पर US का हमला, ट्रंप बोले- मरे हुए आतंकियों को भी मेरी क्रिसमस

 

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फैक्ट्री टायर बनाने वाली कंपनी योकोहामा हैयोकोहामा दुनियाभर में ट्रक, बस और कारों के टायर बनाने के लिए प्रसिद्ध हैमिशिमा में इसी योकोहामा की रबर फैक्ट्री है

 

Related Topic:#Japan

और पढ़ें