logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जेडी वैंस नहीं आएंगे पाकिस्तान, ट्रंप ने बताया- सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के साथ पहली वार्ता जेडी वैंस की अगुवाई में संपन्न हुई थी। उम्मीद है कि मंगलवार को दूसरे दौर की बातचीत होगी। मगर अबकी इसकी अगुवाई जेडी वैंस नहीं करेंगे।

US Vice President JD Vance

अमेरिकी के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचेगा। यहां मंगलवार को ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता होगी। मगर अबकी बार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस पाकिस्तान नहीं जाएंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि सुरक्षा चिंताओं की वजह से वैंस को इस्लामाबाद नहीं भेजा जा रहा है। ट्रंप के बयान से पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत माइक वाल्ट्ज और ऊर्जा सचिव क्रिस राइट कहा था कि जेडी वैंस इस्लामाबाद में वार्ता की अगुवाई कर सकते हैं। मगर एबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा कारणों से ही वैंस यात्रा नहीं कर रहे हैं। जेडी बहुत अच्छे हैं। 


उधर, पाकिस्तान ने भी वार्ता की जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष से मौजूदा मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए लगातार बातचीत और जुड़ाव बनाए रखने पर जोर दिया। मंत्रालय ने यह भी बताया कि आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन भी फोन पर बात करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: क्या ईरानी अधिकारी डरे हुए हैं, अली खामेनेई को अभी तक क्यों नहीं दफना सके?

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के कुछ समय बाद व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस पाकिस्तान में ईरान के साथ होने वाली वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में जेडी वैंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल होंगे, जबकि ट्रंप का कहना था कि यात्रा की अचानक सूचना मिलने की वजह से वैंस को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा। व्हाइट हाउस और डोनाल्ड ट्रंप की अलग-अलग बातों से वार्ता से पहले ही भ्रम की स्थिति बन गई है।

 

यह भी पढ़ें: कल पाकिस्तान पहुंचेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, ट्रंप बोले- अबकी कोई नरमी नहीं

ईरान ने कहा- अभी तारीख तय नहीं

अमेरिकी अधिकारी बार-बार मंगलवार को ईरान के साथ वार्ता होने का दावा करने में जुटे हैं। मगर अभी तक ईरान ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी ने बताया कि तेहरान ने अभी तक पाकिस्तान में वार्ता प्रतिनिधिमंडल भेजने का कोई फैसला नहीं लिया है। यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। 

 

 


और पढ़ें