logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नशे में कर दी थी पेशाब, दो बार गए थे जेल, काश पटेल पर नए खुलासे से मची सनसनी

नशे की हालत में काश पटेल की एक ही रात में दो बार गिरफ्तारी और पुलिस से बदतमीजी का सच सामने आया है। उन्होंने अपने पद का रौब दिखाया था और बाद में अपनी गलती के लिए लिखित माफी भी मांगी थी।

Kash Patel, Photo Credit: Social Media

काश पटेल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल का एक 20 साल पुराना विवादित रिकॉर्ड सामने आया है। अक्टूबर 2005 में काश पटेल को पेंसिल्वेनिया के यॉर्क काउंटी में एक ही रात के भीतर दो बार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने नशे की हालत में सड़क पर पेशाब किया, वहां हंगामा मचाया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया।

 

भारतीय मूल के काश पटेल एक अमेरिकी वकील हैं और डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक माने जाते हैं। जब यह घटना घटी थी, तब वह फ्लोरिडा के मायामी-डेड काउंटी में एक सरकारी वकील के तौर पर काम कर रहे थे। अब जब उन्हें अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI का चीफ बनाने का फैसला लिया गया है, तो उनकी पुरानी गिरफ्तारी और बर्ताव को लेकर बहस छिड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर टकराए दो विमान, बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान

पार्किंग लॉट में हुई पहली गिरफ्तारी

यह मामला तब शुरू हुआ जब काश पटेल अपने दोस्तों के साथ एक 'बैचलर पार्टी' के लिए पेंसिल्वेनिया गए थे। वहां एक बार के पार्किंग लॉट में उन्हें खुले आम पेशाब करते हुए पाया गया। जब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इस हरकत के लिए टोका तो पटेल ने अपनी गलती मानने के बजाय अधिकारियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पहली बार गिरफ्तार कर लिया।

 

पहली बार छूटने के थोड़ी ही देर बाद काश पटेल को उसी रात दोबारा गिरफ्तार करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, वह जेल से बाहर आते ही फिर से वहां हंगामा और झगड़ा करने लगे थे। एक ही रात में दो बार पुलिस के हत्थे चढ़ना उनके रिकॉर्ड पर एक बड़ा दाग बन गया।

पुलिस अधिकारियों को दी धमकियां

दोनों ही बार जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो काश पटेल बहुत गुस्से में थे और लड़ने को तैयार थे। उन्होंने बार-बार पुलिस वालों को डराया कि वह एक वकील हैं और उनकी जान-पहचान बहुत बड़े-बड़े लोगों से है। वह अपनी ताकत का डर दिखाकर पुलिस को डराना चाहते थे ताकि पुलिस उन्हें छोड़ दे लेकिन पुलिस ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।

 

काश पटेल का व्यवहार इतना खराब था कि पुलिस को उन्हें पूरी रात जेल में बंद रखना पड़ा। जब इस बात का पता मियामी में उनके सबसे बड़े बॉस बेनेट ब्रमर को चला, तो वह बहुत नाराज हुए। उन्होंने काश पटेल को एक सख्त चेतावनी वाला लेटर भेजा और कहा कि एक सरकारी कर्मचारी होकर ऐसी हरकत करना बहुत ही शर्मनाक बात है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए भारत ने एयर स्पेस 24 मई तक बंद क्यों किया?

नौकरी बचाने के लिए लिखा माफीनामा

उस समय अपनी नौकरी को खतरे में देख काश पटेल को विभाग से लिखित रूप में अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।

Related Topic:#International News

और पढ़ें