logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलंबिया में बड़ा हादसा, सैनिकों को ले जा रहा विमान टेकऑफ के वक्त हुआ क्रैश

सूचना के मुताबिक विमान में 100 से ज्यादा सैनिक सवार थे। यह हादसा पुटुमायो प्रांत के प्यूर्टो लेगुइजामों शहर के पास हुआ।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कोलंबिया के दक्षिणी हिस्से में पेरू की सीमा के पास एक बड़ा दुर्घटना हुई है। कोलंबियाई वायु सेना का एक हर्क्यूलिस विमान क्रैश हो गया। यह विमान सैनिकों को ले जा रहा था।

 

यह हादसा पुटुमायो प्रांत के प्यूर्टो लेगुइज़ामो शहर के पास हुआ। अधिकारी बताते हैं कि विमान टेकऑफ के दौरान ही यह ट्रैजिक एक्सीडेंट हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा, 'हमारा एक हर्क्यूलिस विमान प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हमारे सुरक्षा बलों के सैनिकों को ले जा रहा था।'

 

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया विमान हादसा: जांच रिपोर्ट लीक होने से SC क्यों नाराज?

करीब 100 लोग सवार थे

अभी तक यह साफ नहीं है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे लेकिन स्थानीय मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विमान में 100 से ज्यादा लोग थे, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे। कुछ जगहों पर 110 सैनिकों के होने की बात कही जा रही है।

 

 

घायलों की संख्या नहीं पता

रक्षा मंत्री ने इसे देश के लिए बहुत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए गहरी उदासी की बात है। अभी तक मौतों या घायलों की सही संख्या नहीं बताई गई है लेकिन बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेज दिया गया है। सेना और अन्य टीमें वहां पहुंचकर मदद कर रही हैं।

 

यह इलाका सीमाई क्षेत्र है, जहां सुरक्षा बलों की तैनाती आम है। हादसे के कारणों की जांच शुरू हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: विमान हादसा: न साजिश, न बर्ड हिट, फिर कैसे हुआ हादसा? आ गई रिपोर्ट


(खबर अपडेट की जा रही है।)

 

Related Topic:

और पढ़ें