logo

ट्रेंडिंग:

ईरान में अब सड़कों पर उतरे छात्र, कई यूनिवर्सिटी में हिंसक प्रदर्शन

ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। कई विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर उतर चुके हैं। कई जगह झड़प भी हुई है।

Iran News

अमेरिका में ईरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। ( Photo Credit: @shahinsayadi)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान के दो शहरों के विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन की नई लहर शुरू हुई है। विपक्षी मीडिया आउटलेट ईरान इंटरनेशनल ने यह जानकारी साझा की। न्यूज आउटलेट के मुताबिक राजधानी तेहरान और मशहद के कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने अपनी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, जर्मनी में ईरानी मूल के लोगों ने वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया गया और सत्ता विरोधी प्रदर्शन में जान गंवाने वाले लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भी ईरानी सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई।

 

राजधानी तेहरान स्थित अमीरकबीर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्रों की भीड़ जुटी। यहां पिछले प्रदर्शन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं 'राजा अमर रहे' के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बलों ने विश्वविद्यालय के निकास द्वार को बंद कर दिया और कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छत्रों ने 'खामेनेई की मौत' जैसे नारेबाजी की। यहां प्रदर्शनकारी छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान पर पानी फेरने वाली कंपनी की कहानी क्या है?

 

तेहरान के बेहेश्टी विश्वविद्यालय में छात्र धरने पर बैठे हैं। यह धरना सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए और जेल में बंद छात्रों के समर्थन में किया जा रहा है। उधर, मशहद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्र आजादी के नारे लगाने में जुटे हैं।

शरीफ विश्वविद्यालय में कई छात्र घायल

शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मसूद ताजरिशी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में कुछ छात्रों के घायल होने की खबर है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुश्मन विश्वविद्यालय को ऑनलाइन बनाना चाहते है, लेकिन हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। हम यह दिखाना चाहते हैं कि हम विश्वविद्यालय का प्रबंधन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। 

 

 

 

सर्बिया और स्वीडन ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत ईरान छोड़े

अमेरिका के साथ तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है। सर्बिया ने अपने नागरिकों से कहा कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी ईरान छोड़ दें। स्वीडन ने भी अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील की। 

यह भी पढ़ें: आगे कुआं पीछे खाई, ट्रंप के पीस बोर्ड में पाकिस्तान कैसे दुविधा में फंसा?

ईरान में क्रैश हुआ फाइटर प्लेन

तनाव के बीच खबर आ रही है कि ईरान के हमादान में एक सैन्य विमान क्रैश हुआ। इसमें पायलट की जान चली गई है। ईरान की सरकारी टीवी के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। हालांकि दूसरा पायलट बच गया है। उधर, ईरान सरकार ने मामले की जांच का आदेश दिया है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap