logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सेफ जगह से बाहर न निकलें', UAE में भारतीयों के लिए इंडिया की एडवाइजरी

मिडिल-ईस्ट में युद्ध की स्थितियों के बीच अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को सावधानी बरतने को कहा है। यूएई सरकार ने भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

news image

हमले में ध्वस्त हुई बिल्डिंग । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत के अबू धाबी दूतावास ने यूएई में रहने वाले भारतीयों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण सावधानी बरतें। अमेरिका और इज़रायल के हमलों के जवाब में ईरान ने सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। ये हमले अरब देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों और एनर्जी फेसिलिटी पर हो रहे हैं।

दूतावास ने एक बयान में कहा कि यूएई की सरकार ने सख्त चेतावनी दी है। घटना वाली जगहों, प्रतिबंधित इलाकों या हवाई अड्डों के अंदर बिना इजाजत फोटो या वीडियो लेने पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट से टूटा बाजार, होली पर निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे

दूतावास ने दी सलाह

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी परेशानी से बचने के लिए दूतावास ने ये सलाह दी है-

  • जब सायरन या चेतावनी की आवाज आए तो तुरंत सुरक्षित जगह पर जाएं और तब तक वहीं रहें जब तक इलाके के लिए अलर्ट खत्म न हो जाए। बाहर निकलकर फोटो या वीडियो लेने की कोशिश न करें।

  • घटना वाली जगहों की तस्वीरें या वीडियो, जैसे मिसाइल या टुकड़ों से हुए नुकसान, सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर या पोस्ट न करें।

  • अगर आसपास कोई संदिग्ध चीज या शार्पनेल (टूटे हुए टुकड़े) गिरे तो तुरंत स्थानीय अधिकारियों को बताएं। खुद उस जगह के पास न जाएं और न ही उसे छुएं।

  • हवाई अड्डे के अंदर आने-जाने के समय फोटो या वीडियो बिल्कुल न लें।

दूतावास ने कहा, 'वर्तमान स्थिति को देखते हुए, अबू धाबी में भारत का दूतावास सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे यूएई की स्थानीय कानूनों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।'

 

मिडिल-ईस्ट में स्थिति

मध्य-पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बड़ा युद्ध चल रहा है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर सैकड़ों मिसाइल व ड्रोन हमले किए।

 

यूएई, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और कतर जैसे देशों ने ईरानी हमलों को रोकने की कोशिश की। कई जगहों पर मिसाइलों को इंटरस्पेट किया गया लेकिन कुछ ने नुकसान पहुंचाया। जैसे- हवाई अड्डे, तेल भंडार और अन्य इमारतें। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल निर्यात प्रभावित हो रहा है, जो दुनिया के ऊर्जा का बड़ा हिस्सा है।

 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में युद्ध लंबा खिंचा तो भारत के लिए तेल संकट कितना बड़ा?

पेजेशकियन ने मांगी माफी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी और कहा कि अब हमले नहीं होंगे, जब तक कोई देश ईरान पर हमला न करे। लेकिन उसके बाद भी हमले जारी रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे आत्मसमर्पण जैसा बताया, लेकिन ईरान ने हमले जारी रखे। भारतीयों से अपील है कि वे शांत रहें, स्थानीय नियम मानें और सुरक्षित रहें।

Related Topic:#iran news#UAE

और पढ़ें